अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म
Akshay Kumar Upcoming Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने अपने साढ़े तीन दशक के फिल्मी करियर में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, हॉरर-कॉमेडी समेत और भी कई जॉनर की फिल्मों में काम किया है. हर जॉनर में लोगों ने उन्हें पसंद किया. अब वो एक नए जॉनर में हाथ आजमाने जा रहे हैं. अक्षय ने एक नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसके बारे में उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है.
अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम है समुक (Samuk), जिसे कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. विपुल अमृतलाल शाह इस फिल्म के डायरेक्टर कर रहे हैं. 24 अगस्त से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है. अक्षय ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टाई भी लगा रखी है. हाथ में क्लैपबोर्ड लिए दिख रहे हैं.
अक्षय कुमार के किरदार का नाम
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज. विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्ट कर रहा है. आज से ‘समुक’ की शूटिंग शुरू हो गई है.” इस पोस्ट से जाहिर है कि इसमें अक्षय के किरदार का नाम विवान आहूज होने वाला है. वहीं ये भी लग रहा है, जिस लुक में वीडियो में दिख रहे हैं, वो उनके फिल्म का लुक हो सकता है. हालांकि, अक्षय ने अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.
अक्षय कुमार का वीडियो
अक्षय कुमार ने बस ये लिखा गया कि ये एक नए जॉनर की फिल्म है, लेकिन उन्होंने जॉनर का खुलासा नहीं किया. हालांकि, जानकारी के अनुसार ‘समुक’ एक साई-फाई एलियन थ्रिलर फिल्म है.
ये भी पढ़ें-
क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?
इस फिल्म में दिखने वाले हैं अक्षय कुमार
साल 2026 में अक्षय कुमार अब तक दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक ‘भूत बंगला’ और दूसरी ‘वेलकम टू द जंगल’. अब अक्षय जल्द ही एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं. उस फिल्म का नाम है ‘हैवान’, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में हैं और सैफ अली खान हीरो का किरदार निभा रहे हैं.



