मिर्जापुर फिल्म पर अपडेट
मिर्जापुर द मूवी फिल्म पर लगातार अपडेट आ रहे हैं. इसको लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. इसकी वेब सीरीज के तीनों पार्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं अब फैंस थिएटर्स में मिर्जापुर द मूवी का आनंद ले पाएंगे. फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी अपडेट आ रहे हैं. खुद मिर्जापुर में मुन्ना भैया का रोल प्ले करने वाले देव्येंदु शर्मा और कंपाउंडर का रोल करने वाले अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लेकर डिटेल्स शेयर की हैं. इसकी एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है.
वीडियो में मुन्ना भैया बता रहे हैं कि फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इसे मिस करना रिस्की हो सकता है. वहीं कंपाउंडर भी मुन्ना भैया के साथ फनी अंदाज में फिल्म की डिटेल्स शेयर कर रहे हैं. मतलब साफ है कि मिर्जापुर द मूवी को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है.
वीडियो में मुन्ना भैया कहते हैं कि- ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो का मतलब समझते हो.’ इसके बाद कंपाउंडर इसके फायदे बताते हुए कहते हैं- ‘पहले मनपसंद सीट, वो भी अपने पूरे गैंग की एक साथ. बाहर निकलकर डींगे मारने का अधिकार, और सबसे खास बात शून्य स्पायलर.’ इसके बाद मुन्ना भैया ना देखने के नुकसान बताते हुए कहते हैं- ‘अब ना देखने के नुकसान हम बता देते हैं. पहले तो क्या है कि पूरी फिल्म फ्रंट रो में बैठकर देखनी पड़ेगी. वो भी अगर लकी हुए तो. और फिर पूरी फिल्म सिर ऊपर कर के देखनी पड़ेगी. ऐसे में कंपाउंडर का उस्तरा फड़फड़ाने लगेगा. तो भैया कुल मिलाकर फायदे की बात ये है कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक कर लो. मिर्जापुर द मूवी आ रही है. 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में. क्योंकि अगर भूले तो रिस्क है.’
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Fees: अजय देवगन ने मेकर्स की खाली कर दी जेब! दृश्यम 3 के लिए तबू-श्रिया सरन को कितनी फीस मिली?
फिल्म की कास्ट में नई एंट्री
फिल्म की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इसी के साथ कैप्शन में लिखा- ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक नहीं किए तो रिस्क है. कल से बुकिंग शुरू है. अपनी सीट पक्की कर लें वरना…’ फिल्म की बात करें तो ये 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसकी कास्ट में सीरीज के मुकाबले कुछ बदलाव भी हुए हैं. फिल्म में सोनल चौहान, रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सुशांत सिंह की एंट्री ने सभी को एक्साइट कर दिया है.



