‘राख’ निर्देशक प्रोसित रॉय संग मूवी करेंगे एक्टर लक्ष्य, जान लें क्या है फिल्म को लेकर अपडेट

‘राख’ निर्देशक प्रोसित रॉय संग मूवी करेंगे एक्टर लक्ष्य, जान लें क्या है फिल्म को लेकर अपडेट

'राख' निर्देशक प्रोसित रॉय संग मूवी करेंगे एक्टर लक्ष्य, जान लें क्या है फिल्म को लेकर अपडेट

प्रोसित रॉय संग काम करेंगे लक्ष्य

अभिनेता लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड में एक उभरते हुए सितारे हैं. उन्होंने ‘किल’,’बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिसके लिए उन्हें अपने अभिनय के लिए काफी सरहाना भी मिली है. अब वो नई फिल्म के लिए ‘राख’ के निर्देशक प्रोसित रॉय के साथ काम करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आने वाली ये नई फिल्म एक ‘साइकोलॉजिकल लव रोमांटिक ड्रामा’ होगी.

सामने आई रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म की शूटिंग भी इसी साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है. लक्ष्य फिल्म किल में अपने रोल के बाद एक ऐसी ही किसी चैलेंजिंग रोल वाली मूवी में काम करना चाहते थे.

जानें फिल्म को लेकर अपडेट

रिपोर्ट सामने आई थी कि ‘राख’ के निर्देशक प्रोसित रॉय को प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक साइकोलॉजिकल लव स्टोरी के लिए साइन किया है. अब जानकारी सामने आई है कि इसमें एक्टर लक्ष्य लालवानी नजर आने वाले हैं. इस मूवी के लिए लक्ष्य काफी एक्साइटेड हैं.

जानकारी सामने आई है कि अभिनेता लक्ष्य को हाल ही में इस फिल्म की स्टोरी सुनाई गई थी, जिसमें उन्हें अपना किरदार बेहद पसंद आया, क्योंकि एक्टर एक अलग तरह के जॉनर वाली फिल्म में काम करना चाहते थे. किल में जबरदस्त एक्शन दिखाने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि साइकोलॉजिकल लव थ्रिलर में एक्टर लक्ष्य का रोल कैसा होगा.

कब तक हो सकती है रिलीज?

फिल्म के शूट को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस साल से लास्ट तक शूटिंग शुरू होगी. ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है. हालांकि स्टार कास्ट को लेकर किसी भी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है और आधिकारिक रूप से भी किसी तरह का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.

हॉरर फिल्म से की थी प्रोसित रॉय ने शुरुआत

निर्देशक प्रोसित रॉय एक लेखक भी हैं. उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘परी’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जो एक हॉरर ड्रामा थी. उन्होंने वेब सीरीज पाताल लोक में भी सह निर्देशक की भूमिका निभाई है और ‘राख’ भी उनकी बेहद चर्चित सीरीज में से एक है.

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट ‘द आरोहन मीडिया स्कूल’ से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं.

इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है.

वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने ‘टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन’ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *