नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म दर्शकों के साथ ही स्टार्स स्टार्स को भी काफी पसंद आ रही है और हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिनेमाघर का है. वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग ‘हनुमान अंश’फिल्म देखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खास तौर पर इसलिए खींचा है क्योंकि वह फिल्म देखते समय बिना जूते-चप्पल के बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.
वायरल क्लिप में शख्स सफेद कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहने नजर आ रहा है. वह थिएटर की सीट पर बिना किसी फुटवियर के बैठा है और पूरी तरह फिल्म देखने में डूबा हुआ दिखाई देता है. उसे इस बात की भी कोई परवाह नहीं दिख रही कि कोई उसका वीडियो बना रहा है.
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बिना राजनीति वाला भारत. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, दशकों से चली आ रही राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिशें उसके दिमाग को प्रदूषित करने में नाकाम रहीं. बता दें कि, फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और उनके प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिराज सिनेमाज ने थिएटर में उनके लिए एक सीट खाली रखने का फैसला किया है.मिराज सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने सीट नंबर 9 को नीम करोली बाबा के लिए रिजर्व किया है.
You watched or not ? pic.twitter.com/m99ePJffK2
— Bhagavad Gita 🪷 (@Geetashloks) September 2, 2026
बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश ने भारत में पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने 28वें दिन तक 62 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म को दर्शकों से मिल रहे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसका थिएटर रन लगातार जारी है.



