मेड इन इंडिया 6G, सेमीकंडक्टर… पीएम मोदी ने लाल किले से सेट किया टेक टारगेट – day made in India 6G india semiconductor plants mobile production pm modi ttecr

मेड इन इंडिया 6G, सेमीकंडक्टर… पीएम मोदी ने लाल किले से सेट किया टेक टारगेट – day made in India 6G india semiconductor plants mobile production pm modi ttecr

80th Independence Day 2026 : आज देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने अभिभाषण के दौरान बताया है कि भारत टेक्नोलॉजी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

पीएम मोदी ने बताया है कि मोबाइल फोन उत्पादन तैंतीस गुना बढ़ा है. साथ ही आधुनिक युग को लेकर भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहराया. पीएम मोदी ने बताया है कि भारत में जल्दही 6-7 सेमीकंडक्टर प्लान भारत में बनाए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि देश में डेटा सेंटर पर काम तेजी से चल रहा है. 

Apple से सैमसंग तक, भारत में कई कंपनियों के प्लांट 

आज के समय ऐपल से लेकर सैमसंग तक जैसे ढेरों मोबाइल ब्रांड भारत में अपना प्लांट लगाकर मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं ऐपल, सैमसंग जैसे ब्रांड देश से बाहर भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट कर रहे हैं, जिसका फायदा भारत को मिल रहा है. मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की मदद से भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं.

यह भी पढ़ें: PM Modi Red Fort Speech Highlights: सेमीकंडक्टर से आत्मनिर्भरता पर… PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग  करीब सात गुना बढ़ा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग  करीब सात गुना बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि भारत ने बीते 12 साल में भारत ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं, फिर चाहें वह टेक्नोलॉजी सेक्टर हो या फिर अन्य कोई सेक्टर.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026 : AI से बनाएं पोस्टर, वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाएं और भेजे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 

बारह साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है-PM मोदी

प्रधानमंत्री ने बताया है कि पिछले बारह साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है. देश  तेज गति से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने बताया है कि एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को अब रोकना नामुमकिन है. बीते बारह साल में देश ने डिफेंस प्रोडक्शन करीब चार गुना तक बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब सात गुना बढ़ा है. 

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *