Bigg Boss 20 Full Contestants List: सलमान खान के घर में कैद हुए ये 16 धुरंधर, TV की बहुओं से बॉक्सर मैरी कॉम तक, देखिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Bigg Boss 20 Full Contestants List: सलमान खान के घर में कैद हुए ये 16 धुरंधर, TV की बहुओं से बॉक्सर मैरी कॉम तक, देखिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Bigg Boss 20 Full Contestants List: सलमान खान के घर में कैद हुए ये 16 धुरंधर, TV की बहुओं से बॉक्सर मैरी कॉम तक, देखिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 Contestants List: लड़ाई-झगड़े, किचन की सियासत, राशन पर महाभारत और सभी पर 100 कैमरों की पैनी नजर…टेलीविजन का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आखिरकार शुरू हो चुका है. होस्ट सलमान खान ने अपने उसी स्वैग के साथ ग्रैंड प्रीमियर की रात घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया है. 20वें सीजन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने इस बार टीवी, बॉलीवुड, खेल, भोजपुरी सिनेमा और सोशल मीडिया का ऐसा कॉकटेल तैयार किया है, जो पहले दिन से ही चिंगारी भड़काने के लिए तैयार है.

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अगले तीन महीनों तक कौन-कौन से चेहरे आपकी टीवी स्क्रीन पर चीखते, लड़ते और रिश्ते बनाते नजर आएंगे, तो जान लीजिए ‘बिग बॉस 20‘ के घर में कदम रखने वाले 16 कंटेस्टेंट्स के बारे में.

यहां पढ़ें बिग बॉस 20 की पूरी हाइलाइट्स

Bigg Boss 20 Premiere Highlights: मैरी कॉम, माही विज, आसिफ खान से रोहेद खान तक, ये हैं सलमान खान के बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स

कनिका मान

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ की सीधी-सादी बहू और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट्स से होश उड़ाने वाली कनिका मान शो की ग्लैमरस और मजबूत कंटेस्टेंट हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने सबसे पहले शो में एंट्री की.

आसिफ खान

पंचायत‘ के ‘दामाद जी’ (गजब बेइज्जती है) और ‘मिर्ज़ापुर’ में बाबर का रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर आसिफ खान भी इस बार घर में बंद हुए हैं. ओटीटी का यह संजीदा एक्टर बिग बॉस के अखाड़े में क्या रंग दिखाता है, यह देखना मजेदार होगा.

काजी तौकीर

साल 2005 के कल्ट शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर और सिंगर काजी तौकीर सालों बाद स्क्रीन पर लौटे हैं. उनका वही अनूठा स्टाइल और 90s-2000s का नोस्टैल्जिया दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है.

ईशा रिखी

पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी अपनी खूबसूरती और पर्सनैलिटी से प्रीमियर पर ही छाई रहीं. उनके ग्लैमरस अंदाज पर अभी से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी है.

मैरी कॉम

इस सीजन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम हैं छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम. रिंग में बड़े-बड़े मुक्केबाजों को धूल चटाने वाली मैरी कॉम का बिग बॉस के घर में आना अपने आप में ऐतिहासिक है. देखना दिलचस्प होगा कि उनका अनुशासन घर के ड्रामे को कैसे झेलता है.

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ आम्रपाली दुबे की मौजूदगी शो में ठेठ यूपी-बिहार का देसी तड़का लगाने वाली है. उन्हें शो तक छोड़ने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ खुद आए थे. रीजनल सिनेमा का बड़ा चेहरा होने के नाते उनके पास वोटों की कोई कमी नहीं रहने वाली.

अरिशफा खान

चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं अरिशफा खान के इंस्टाग्राम पर करीब 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जेनरेशन-जी (Gen-Z) का यह चेहरा घर के समीकरण बदलने का पूरा दम रखता है.

यंग डी.एस.ए

पुणे के यरवदा की गलियों से निकलकर हिप-हॉप की दुनिया में तहलका मचाने वाले राइजिंग रैपर यंग डी.एस.ए (असली नाम: हर्ष विजय मचारे) की एंट्री ने शो में अंडरग्राउंड स्ट्रीट-स्वैग का तड़का लगा दिया है. ‘येड़ा यंग’ और ‘फचाडी’ जैसे गानों से इंटरनेट पर वायरल सनसनी बनने वाले इस रैपर का अंदाज एकदम बेबाक और रॉ है. पुणे के यरवदा से निकलकर सीधे सलमान खान के शो तक का सफर तय करने वाले यंग डी.एस.ए का यह अनफिल्टर्ड मिजाज घर के सो-कॉल्ड सोफिस्टिकेटेड कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है.

तन्मय सिंह उर्फ स्काउट

भारत के सबसे बड़े ई-गेमर्स और यूट्यूबर्स में गिने जाने वाले स्काउट की एंट्री यूथ ऑडियंस को सीधे शो से जोड़ेगी. गेमिंग की दुनिया में सटीक रणनीति बनाने वाले स्काउट बिग बॉस के चक्रव्यूह को कैसे भेदते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

रोहेद खान

फैशन और मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम रोहेद खान इस सीजन में बतौर मॉडल और यूथ कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं.

उदिति सिंह

मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी उदिति सिंह की एंट्री से भी घर का तापमान बढ़ने वाला है. उनका बेबाक और ग्लैमरस अंदाज पहले ही दिन नजर आ गया.

अमन गांधी

टेलीविजन के जाने-माने एक्टर अमन गांधी अपने चार्मिंग अंदाज और टीवी बैकग्राउंड के सहारे खेल को आगे ले जाने की तैयारी में हैं.

कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू

‘एमटीवी रोडीज’ के विजेता और रियलिटी शोज के मंझे हुए खिलाड़ी गुल्लू का टास्क और माइंडगेम में कोई सानी नहीं है. उनका अग्रेसिव अंदाज घर में पहले हफ्ते से ही पंगा करवा सकता है.

लव गिल

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस लव गिल अपनी चुलबुली और बिंदास पर्सनैलिटी के साथ घर का माहौल गरमाने पहुंची हैं.

रीति तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बतौर सिंगर-कंपोजर इस बार घर में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने उतरी हैं.

माही विज

‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ फेम माही विज लंबे समय से टीवी की चहेती रही हैं. हालिया पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल और टीवी इंडस्ट्री के तजुर्बे के साथ माही ट्रॉफी के लिए इस सीजन की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही हैं.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *