
अपूर्वा का वायरल वीडियो
Viral Vidoe: अपूर्वा मुखिजा, जिन्हें लोग रिबेल किड के नाम से भी जानते हैं, एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कंटेंट क्रिएटर हाल ही में MBA की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हुई हैं और वहां अपनी स्टूडेंट लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जाज को किस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आते ही दोनों की डेटिंग की खबरें उड़ने लगी हैं और फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में अपूर्वा मुखिजा हॉल्टर-नेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. वह एक DJ के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं, जो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमीन जाज हैं. वीडियो में दोनों के बीच किस होती हुई दिखाई दे रही है. इसके बाद अपूर्वा आसपास देखकर ऐसा करती दिखती हैं, जैसे वह यह चेक कर रही हों कि किसी ने उन्हें देख तो नहीं लिया.
ये भी पढ़ें: KBC को अलविदा कहेंगे अमिताभ बच्चन? इशारों-इशारों में कही ये बात
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने X पर वीडियो शेयर करते हुए अपूर्वा की पहचान को लेकर सवाल किया और लिखा, “क्या ये अपूर्वा मखीजा नहीं हैं, द रिबेल किड?” एक फैन ने कमेंट किया, “उसे जो करना है करने दो यार, उसे छोड़ दो. ये उसकी जिंदगी है, हमें इससे क्या मतलब?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर बहुत ज्यादा हैरानी हो.” एक और कमेंट में कहा गया, “ये उसकी निजी पसंद है और हमें आदर्श रूप से इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए.”
Holy shit 🤯
Isn’t it Apoorva Makhija, The rebel kid lol😭 pic.twitter.com/NrM2CLwAjT
— Chota Don (@choga_don) September 8, 2026
अपूर्वा ने अब तक कुछ नहीं कहा
अपूर्वा ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है. हालांकि, उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से अक्सर अमीन जाज के साथ उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं. उनके हालिया तुर्की व्लॉग के बाद भी ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थीं. वीडियो के एक हिस्से में एक शख्स उन्हें खाना खिलाता नजर आया था. जिसमें लोगों ने शख्स की उंगली में पहनी अंगूठी से अंदाजा लगाया था कि ये अमीन ही हैं. फिलहाल अब तक अपूर्वा ने अपनी वायरल वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.



