Hanuman Ansh Pre Sales: अभी तक तो बस ट्रेलर था, ‘हनुमान अंश’ की असली कमाई अब शुरू होगी! 7 समंदर पार से आई बड़ी खबर!

Hanuman Ansh Pre Sales: अभी तक तो बस ट्रेलर था, ‘हनुमान अंश’ की असली कमाई अब शुरू होगी! 7 समंदर पार से आई बड़ी खबर!

Hanuman Ansh Pre Sales: अभी तक तो बस ट्रेलर था, ‘हनुमान अंश’ की असली कमाई अब शुरू होगी! 7 समंदर पार से आई बड़ी खबर!

हनुमान अंश फिल्म पर आया अपडेट

Hanuman Ansh Movie: बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और रिलीज के महीनेभर से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद तो इसका कलेक्शन और भी शानदार जा रहा है. हनुमान अंश इस वीकेंड पर और भी बड़े रिकॉर्ड सेट करती नजर आ सकती है. फिल्म की इस सक्सेस को देखते गुए मेकर्स ने इसे विदेशों में भी रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म भारत में जहां अपनी रिलीज का 5 हफ्ता पूरा कर चुकी है वहीं दूसरी तरफ अब ये विदेशों में भी कमाई करती नजर आएगी.

इसके शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो गए हैं. फिल्म को एडवांस बुकिंग में पहले ही काफी फायदा मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने प्री सेल्स से अच्छी कमाई कर ली है और इसे अब बड़े प्रोडक्शन हाउस का बैकअप भी मिलने जा रहा है.

हनुमान अंश को विदेशों से फायदा

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इसे विदेशों से भी बड़ा फायदा मिलता नजर आ सकता है. हाल ही में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की गई. नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने प्री-सेल्स के माध्यम से करीक 1 लाख डॉलर यानी 95 लाख रुपये के करीब का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. मतलब कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही करीब एक करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म 11 सितंबर 2026 को नॉर्थ अमेरिका समेत अन्य थियेटर्स में रिलीज की जाएगी. फैंस के बीच इस डिवोशनल फिल्म को लेकर पहले ही उत्साह नजर आ रहा है. अभी इसकी एडवांस बुकिंग के एक दिन और शेष बचे हैं. हनुमान अंश को 11 सितंबर 2026 को ओवरसीज रिलीज कर दिया जाएगा. यश की केजीएफ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस होम्बाले फिल्म्स ने इसके विदेशों में डिस्ट्रिब्यूट करने की जिम्मेदारी ली है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur Box Office: 6 दिन में 200 करोड़ के करीब पहुंची मिर्जापुर द मूवी थियेटर्स में दिखा कालीन भैया का भौकाल

हनुमान अंश ने अब तक कितने कमा लिए?

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इसने 2 करोड़ से कम के बजट में बनकर भी भारत में करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का लीड रोल प्ले किया है. वहीं इसके अलावा फिल्म में पूर्णिमा तिवारी, विगान शेडेडे, गुलशन पांडे, अनिल रस्तोगी और चंदन आनंद ने भी काम किया है. धीमी शुरुआत के बाद अब ये फिल्म सिनेमाघरों में काफी अच्छा कर रही है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *