पटौदी परिवार किस धर्म को मानता है?
Saba Pataudi On Religion: अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने पूर्व क्रिकेटर और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान से शादी की थी. दोनों का धर्म अलग था. अब सबा पटौदी ने बताया है कि उनकी में ने शादी के दौरान इस्लाम कबूल कर लिया था. उन्होंने ये भी कहा कि मां ने ही उन्हें इस्लाम के बारे में बताया और सिखाया. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता मुसलमान नहीं थे. सबा ने सैफ अली खान और सोहा अली खान किस धर्म को मानते हैं, इस बारे में भी बात की.
सबा पटौदी ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं बहुत धार्मिक हूं. पर मैं धर्म से ज्यादा आध्यात्मिक हूं. पर आध्यात्मिक होकर ही मैं इस्लाम से जुड़ी हूं. तो ये दोनों एक ही हैं. इसलिए मैं कह सकती हूं कि मेरा धर्म इस्लाम है और मैं इससे जुड़ी हुई हूं. मैं आध्यात्मिक हूं, क्योंकि अगर मैं गॉड के बारे में सोचती हूं तो मैं हो सकता है कि मैं अल्लाह कहूं. पर इसका मतलब ये नहीं कि मैं दूसरे धर्मों की इज्जत नहीं करती. मुझे लगता है कि बौद्ध धर्म भी ऐसा ही है. सभी धर्म ऐसे ही हैं. ईश्वर तो एक ही है. मैं इसमें भी यकीन करती हूं. आप उसे अल्लाह कह सकते हैं, राम कह सकते हैं, जो आपको सही लगे. मैं उसे अल्लाह कहती हूं. पर एक ही एनर्जी सोर्स है, जिससे हम सब जुड़े हुए हैं. तो ये बिल्कुल भी अलग नहीं है.”
सबा मां ने सिखाया इस्लाम
सबा ने बताया, “जब अम्मा और अब्बा की शादी हुई तो मेरी मां ने इस्लाम कबूल किया था. उन्होंने हमें भी इस्लाम सिखाया. इसलिए ताकि हम उलझन में न पड़ें और हमारी कोई मज़बूत बुनियाद हो. इसलिए न तो कोई मंदिर था और न ही हम हिंदू धर्म का पालन करते थे. उन्होंने मुझे मेरी आस्था के बारे में बताया और इस्लाम की समझ भी दी. रमजान और ऐसी अन्य चीज़ों के बारे में बताया. और फिर ये तो हमारी च्वाइस है, कि हम क्या फोलो करना चाहते हैं. और मुझे लगता है कि हम तीनों (सैफ अली खान, सोहा और सबा) में से मैं सबसे ज्यादा अपनी आस्था से जुड़ी हुई हूं. इसलिए मैं इसका पालन करती हूं.”
इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरे पिता या मां ने हम तीनों पर धर्म थोपा है. क्योंकि हमने बहुत सफर किया है. वो भी यहां (इंग्लैंड) पढ़ें हैं. उन्होंने ससेक्स के लिए खेला है. वो इंग्लैंड में रहते थे. इसलिए मुझे नहीं लगता कि वो मुसलमान थे. हां, वो पटौदी के नवाब थे, मुझे लगता है कि उन्होंने यही किया, वो अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते थे.
सैफ और सोहा कौन से धर्म को मानते हैं?
सैफ और सोहा अली खान के बारे में सबा ने कहा, “मेरे परिवार में देख लीजिए, भाई (सैफ) और सोहा ने दूसरे धर्म में शादी की है. तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी कुछ बहुत कड़ाई के साथ फोलो कर रहा है. मुझे लगता है कि आस्था बेहद निजी चीज़ है. आपको और बौद्ध धर्म पसंद है, तो आप उसमें भी जा सकते हैं. मेरे घर में बौद्ध धर्म की बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स हैं.”



