शादी के बाद कैसी है जेनिफर विंगेट की जिंदगी? मां बनने की खबरों पर भी किया रिएक्ट

शादी के बाद कैसी है जेनिफर विंगेट की जिंदगी? मां बनने की खबरों पर भी किया रिएक्ट

शादी के बाद कैसी है जेनिफर विंगेट की जिंदगी? मां बनने की खबरों पर भी किया रिएक्ट

जेनिफर विंगेट

टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार जेनिफर विंगेट इस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने दूसरी शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें भी जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन और फाइनेंस प्रोफेशनल विलियम इस्माइल से शादी रचाई है. कपल की शादी को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है. इस बीच एक्ट्रेस ने अब अपनी शादी शुदा जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी प्रायोरिटी थोड़ी बदली जरूर हैं. लेकिन एक्टिंग और काम को लेकर उनका नजरिया पहले जैसा ही है.

दरअसल, जेनिफर की अपकमिंग ओटीटी सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन जल्द रिलीज होने वाली है. इस सीीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंच में एक्ट्रेस पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया के साथ भी इंट्रेक्शन किया. इस दौरान ही जेनिफर ने अपनी मैरिड लाइफ और मदरहुड को लेकर बात की है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

ये भी पढ़ें: मलयालम आ चुकी है, तुम्हारी पिक्चर कौन देखेगा? तब्बू ने याद किया दृश्यम 2 की रिलीज का डर, दोस्तों ने खड़े किए थे सवाल!

कैसी चल रही जेनिफर की शादीशुदा लाइफ?

मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि शादी के बाद क्या उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और क्या इसका असर उनके करियर पर पड़ा है. इस पर जेनिफर ने कहा, कुछ भी नहीं बदला है. मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में बैलेंस बनाकर चलने में विश्वास रखती हैं. साथ ही उनके लिए यह भी काफी मायने रखता है कि वह किन लोगों के साथ और किस माहौल में काम कर रही हैं.

एक्ट्रेस ने कहा, कुछ लोग अपनी जिंदगी में बैलेंस पसंद करते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं. मेरे लिए यह भी बहुत जरूरी है कि मैं जिन लोगों के साथ काम कर रही हूं, चाहे वो टेलीविजन हो, डिजिटल हो या कोई और प्लेटफॉर्म, वहां का माहौल अच्छा होना चाहिए.

जेनिफर ने आगे बताया कि वह अक्सर उन्हीं लोगों के साथ दोबारा काम करना पसंद करती हैं. जिनके साथ पहले काम कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इससे एक तरह का कम्फर्ट जोन बन जाता है और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने लगते हैं. उन्हें पता होता है कि सामने वाला क्या करेगा और क्या नहीं करेगा.

मां बनने की खबरों पर जेनिफर ने क्या कहा?

शादी और मदरहुड को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी जेनिफर ने सफाई दी. उन्होंने साफ किया कि शादी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को रोक दिया है. साथ ही उन्होंने मां बनने की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि इस बारे में कभी कोई चर्चा ही नहीं हुई. उन्होंने कहा कि कभी उन्हें एक देश में रहना होता है तो कभी दूसरे देश जाना पड़ता है और इसी तरह वह अपने काम और शादी के बीच बैलेंस बना रही हैं.

जेनिफर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कहा, अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है. मेरी शादी पर प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए सभी का धन्यवाद. यह अब तक बिल्कुल शानदार रहा है.

शक: ट्रस्ट नो वन में नजर आएंगी जेनिफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्द ही मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन में नजर आएंगी. इस सीरीज को रेंसिल डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बनाया है, जबकि इसका निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया है. सीरीज में परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनुप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास जैसे कलाकार भी हैं. शक: ट्रस्ट नो वन 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *