
क्रिकेटर-एक्टर सलीम दुर्रानी
क्रिकेट और ग्लैमर का नाता बहुत पुराना है. और दोनों की ही दीवानगी भी भारत में सबसे ज्यादा है. कई सारे ऐसे एक्टर्स हैं जो क्रिकेट में गहरी रुचि रखते हैं और लीग्स में खेलते हुए भी नजर आते हैं. वहीं कई सारे ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं जो फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं या टीवी की दुनिया का हिस्सा रहे हैं. हाल ही में रोहित शर्मा के शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा की खूब चर्चा हुई. वहीं सौरव गांगुली भी कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं. ऊपर से उनकी तो बायोपिक भी आ रही है जिसमें राजकुमार राव लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं.
अब ताजा खबर ये आई कि भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नए शो के साथ आने जा रहे हैं. वे राइज एंड फॉल शो के दूसरे सीजन में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो कौन सा पहला क्रिकेटर था जिसने फिल्मों में लीड रोल प्ले किया था.
सलीम दुर्रानी का क्रिकेटिंग करियर
सलीम दुर्रानी अफगानिस्तान में जन्में एक भारतीय क्रिकेटर थे. वे अपनी ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए मशहूर थे. सलीम ने 29 टेस्ट मैचेज में 1200 से ज्यादा रन बनाए और 70 से ज्यादा विकेट्स भी लिए. सलीम की यूनिक स्टाइल थी और कहा जाता है कि वे दर्शकों की डिमांड पर छक्के मारने के लिए जाने जाते थे. सलीम अपनी फिटनेस और अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के लिए भी काफी मशहूर थे. यहीं से उनके फिल्मी करियर को भी तूल मिला और उन्होंने कुछ फिल्में की.
ये भी पढ़ें- Haiwaan Review: अक्षय-सैफ की भिड़ंत में कितना दम? हैवान में क्या अच्छा और क्या खराब, पढ़ें रिव्यू
सलीम दुर्रानी का फिल्मी करियर
सलीम दुर्रानी को फिल्मों में लीड रोल प्ले करने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर भी माना जाता है. इसके बाद तो लिस्ट बहुत लंबी है. सलीम ने 1969 में एक मासूम फिल्म के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं वे साल 1973 में परवीन बॉबी के अपोजिट चरित्र नाम की फिल्म में काम करते नजर आए थे. उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन उनके फिल्मों में काम करने के बाद से नए दरवाजे खुले और कई सारे क्रिकेटर्स ने ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री मारी. 2 अप्रैस 2023 को 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.



