
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’
Hanuman Ansh: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ‘टॉक्सिक’ और ‘हैवान’ जैसी कई फिल्मों को इस पिक्चर ने धूल चटा दी. हालांकि, इसी बीच इस फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक ऐसी जानकारी शेयर की है, जिससे इस फिल्म के फैंस का दिल टूट सकता है. दरअसल, खबर ये है कि ये फिल्म ऑस्कर 2026 में नहीं जा पाएगी. क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए.
नम्रता सिंह ने बताया है कि ऑस्कर में फिल्म को सबमिट करने की तारीख गुजर चुकी है. वो अपनी फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड में नहीं भेज पाईं. ऐसे में ‘हनुमान अंश‘ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार का हिस्सा नहीं बन पाएगी. बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “हम ऑस्कर में सबमिशन की डेडलाइन चूक गए, क्योंकि 7 सितंबर ही आखिरी दिन था. हमें हजारों लोगों के फोन आए कि हमने फिल्म सबमिट नहीं की. लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं था. हम बहुत सारे कामों में व्यस्त हैं. साथ ही हमारी टीम भी बहुत छोटी है.”
तेलुगु में डब हुई ‘हनुमान अंश’
नम्रता ने इसके अलावा ये भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म को तेलुगु भाषा में भी डब किया है. और दूसरी भाषाओं में डब नहीं कर पाए, क्योंकि समय नहीं है. नम्रता से पूछा गया कि क्या कोई दूसरी भाषाओं को डब करने का प्लान है, इसपर उन्होंने कहा, “नहीं, हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है. समय ही नहीं मिल पा रहा है.”
ये भी पढ़ें-
बिना ट्रेलर के रिलीज होगी नानी की द पैराडाइज, जाने फिल्म के बारे में 5 बड़ी डिटेल्स
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग मिली थी. फिल्म 16 दिनों तक स्लो परफॉर्म करती रही, लेकिन 17वें दिन से इस पिक्चर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सिलसिला जारी है. एक महीने गुजरने के बाद भी ये फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. 36 दिनों में भारत में 205 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. यानी बजट से 100 गुना ज्यादा.



