रिलीज डेट, CBFC सर्टिफिकेट और VFX…सलमान खान की मातृभूमि पर आई गुड न्यूज

रिलीज डेट, CBFC सर्टिफिकेट और VFX…सलमान खान की मातृभूमि पर आई गुड न्यूज

रिलीज डेट, CBFC सर्टिफिकेट और VFX…सलमान खान की मातृभूमि पर आई गुड न्यूज

सलमान खान

Salman khan Film Maatrubhumi Update: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज़ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, पर बाद में मेकर्स ने ऐलान कि अब सलमान की ये फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कहलाएगी. हालांकि नाम बदलने के बाद भी लोग इस फिल्म का इंतज़ार ही कर रहे हैं. अब एक रिपोर्ट में सलमान के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. जो फैंस सलमान की इस फिल्म का दिल थामे लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं, शायद उन्हें इस अपडेट से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

कोई मोई ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म लगभग पूरी हो गई है. सिर्फ वीएफएक्स के कुछ हिस्से पर काम बाकी है. सोर्स ने ये भी बताया कि सलमान खान की ये फिल्म थिएटर में ऐसा एक्सपीरियंस देगी, जैसा दर्शकों ने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा. इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नज़र आने वाली हैं.

‘मातृभूमि’ पर बड़ा अपडेट

रिपोर्ट में सोर्स के हवासे से बताया गया, “‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लगभग तैयार हो गई है. फिल्म के VFX के कुछ हिस्से पर अभी भी काम जारी है. ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक शानदार और अलग तरह का अनुभव देने वाली है. फिल्म को CBFC समेत सभी जरूरी विभागों को दिखाए जाने के बाद मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म नहीं देखी है. फिल्म के पूरी तरह तैयार होने के बाद इससे जुड़ी और जानकारी सामने आएगी.”

सलमान की अगली फिल्म कौन सी?

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज़ पर अब तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालांकि इस फिल्म की रिलीज़ फंसने के बीच सलमान ने अपनी अगली फिल्म पर काफी दिनों पहले ही काम शुरू कर दिया है. उनकी इस फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं और इसको दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि वो राज एंड डीके की निर्देशक जोड़ी के साथ एक थ्रिलर फिल्म भी लाने वाले हैं.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *