‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’…मोहित सूरी के साथ फिल्म ला रहे राम गोपाल वर्मा

‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’…मोहित सूरी के साथ फिल्म ला रहे राम गोपाल वर्मा

‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’…मोहित सूरी के साथ फिल्म ला रहे राम गोपाल वर्मा

मोहित सूरी और राम गोपाल वर्मा

Ram Gopal Varma Mohit Suri Film: फिल्म सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी और दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा मिलकर एक फिल्म ला रहे हैं. इसका ऐलान खुद राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर किया. उन्होंने मोहित सूरी के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए अपने प्रोजेक्ट का ऐलान किया. साथ ही ये भी बताया कि उनकी ये फिल्म प्रेम कहानी होगी, जिसमें गैंगस्टर का तड़का भी लगाया जाएगा.

रविवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, “मैं और मोहित सूरी उनकी अगली फिल्म के लिए मिलकर ‘गैंगस्टर करी’ वाली एक ‘लव डिश’ तैयार कर रहे हैं. इसकी डिटेल्स बहुत जल्द सामने आएंगी.”

नहीं मिला इन सवालों का जवाब

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का ऐलान तो कर दिया पर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं. फिल्म की स्टारकास्ट, फिल्म का टाइटल, फिल्म की कहानी या इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी फिलहाल बताई नहीं गई है. उन्होंने ये भी साफ नहीं किया है कि जिस फिल्म का उन्होंने ऐलान किया है, उसमें वो दोनों कौन सा रोल निभाने वाले हैं. क्या दोनों मिलकर फिल्म को डायरेक्ट करेंगे या फिर कहानी दोनों तैयार करेंगे? इन सवालों के जवाब के लिए अभी इंतजार करना होगा.

सैयारा से छाए मोहित सूरी

मोहित सूरी एक खास तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में करीब 14 फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें से अधिकतर लव स्टोरी और क्राइम, लव स्टोरी जॉनरा की फिल्म हैं. उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म ‘जहर’ के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी. सैयारा उनकी सबसे कामयाब फिल्म है, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया था. 2025 में आई इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल निभाया था.

वहीं राम गोपाल वर्मा गैंग्सटर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने सत्या, रंगीला, कौन, कंपनी, भूत, सरकार और सरकार राज जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. राम गोपाल वर्मा की कंपनी और सत्या गैंग्सटर जॉनरा वाली फिल्में हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया और दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी सराहना की.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *