
आसिफ-उदिति में हुई बहस
Bigg Boss 20: टेलीविजन का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है. शो को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और रोज ही नए- नए मुद्दे देखने को मिल रहे हैं. अब तक ये तो साफ नहीं हो पाया है कि कौन किस ग्रुप में है. लेकिन एक दूसरे के साथ झगड़ा और अनबन हर किसी की देखने को मिल रही है. सबसे पहले आम्रपाली और अरशिफा की अनबन हुई. इसके बाद यंग डीएस ए और काजी तौकीर एक दूसरे से लड़ भिड़े थे. अब तक सबसे ज्यादा जिसका गुस्सा देखने को मिला है वो हैं आसिफ खान. एक्टर घर के कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ चुके हैं. इस बार तो उनका झगड़ा घर में सबसे शांत रहने वाली कंटेस्टेंट्स उदिति सिंह से हुआ है.
जी हां, शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति और आसिफ के बीच बहस होती हुई नजर आई है. उदिति का आरोप है कि उन्हें बिना मतलब के कोई टच करे ये पसंद नहीं है. आखिर आसिफ ने ऐसा क्या कर दिया है, जिसके बाद उदिति का गुस्सा बाहर आ गया है. चलिए जानते हैं.
ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे, रश्मिका मंदाना से सोनू सूद तकइन बॉलीवुड सितारों ने घर में किया गणपति का स्वागत
उदिति और आसिफ के बीच हुआ झगड़ा
सामने आए प्रोमो में देखने को मिला है कि आसिफ ने कुछ बात करते हुए उदिति को ताली मारी थी. जिसके बाद इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी. वहीं, आसिफ ताली मारने वाली बात पर उदिति से कहने आते हैं कि अगर आपको जोर से लग गई थी तो उसके लिए सॉरी मेरा कोई गलत इंटेंशन नहीं था. लेकिन उदिति जवाब में कहती हैं कि उन्हें वो बदतमीजी लगी थी और आसिफ ने जानबूझकर तेज मारा था. इस बात आसिफ चौंक जाते हैं. फिर उदिति जवाब देती हैं कि- ‘मुझे बिना बात के टच-वच पसंद नहीं है.’
ये बात सुनकर आसिफ भड़क जाते हैं और कहते हैं कि एंटरटेन करने के लिए टैलेंट चाहिए. लेकिन लेस टैलेंटिड हैं तो फिर क्या करें. ये बात सुनकर उदिति भी भड़क जाती हैं और कहती हैं आप पर्सनल मत जाइए. फिर आसिफ चिल्लाते हुए कहते हैं कि- अगर आप तीन पन्ने का भाषण देंगी तो मैं भी 6 पन्ने का भाषण दूंगा. इस बहस में उदिति आसिफ को बकवास आदमी तक कह देती हैं.
अब देखना होगा कि ये लड़ाई कितने आगे जाती है. एपिसोड आज यानी 14 सितंबर को राज 9: 30 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. वहीं, कलर्स टीवी पर 10: 30 बजे प्रसारित किया जाएगा.



