दिशा सालियान केस में सूरज पांचोली का आया नाम, एक्टर बोले- ‘मैं तो कभी उनसे मिला भी नहीं’

दिशा सालियान केस में सूरज पांचोली का आया नाम, एक्टर बोले- ‘मैं तो कभी उनसे मिला भी नहीं’

दिशा सालियान केस में सूरज पांचोली का आया नाम, एक्टर बोले- ‘मैं तो कभी उनसे मिला भी नहीं’

सूरज पांचोली का बयान

दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. दिशा सालियान की मौत को लेकर पिछले कुछ सालों में कई तरह के दावे और खबरें सामने आती रही हैं, जिनमें बॉलीवुड के कुछ लोगों के नाम भी जोड़े गए. बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस की जांच 6 साल बाद सीबीआई को सौंप दी. जिसका बाद FIR दर्ज की गई. जांच में कई नामी चेहरों को नाम भी सामने आए हैं, जिसमें एक्टर सूरज पांचोली का नाम भी आया है. इस बीच एक्टर सूरज पांचोली ने इस मामले में अपना नाम आने पर खुलकर सफाई दी है.

एक्टर का कहना है कि उनका दिशा सालियान से कभी कोई संपर्क नहीं रहा और वह अपनी जिंदगी में उनसे कभी मिले तक नहीं हैं. ऐसे में इस मामले से उनका नाम जोड़े जाने से वह काफी परेशान हैं. एक्टर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं सूरज ने क्या कुछ कहा है?

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: लस्ट स्टोरीज से वेटिंग है सीजन 1इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या रिलीज हो रहा?

सूरज पांचोली ने किया पोस्ट

सूरज पांचोली ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे बिना वजह के उनका नाम सालों से दिशा सालियान केस में घसीटा जा रहा है. एक्टर ने लिखा कि वह काफी समय से इस मुद्दे पर चुप थे, क्योंकि हर खबर या रिपोर्ट पर सफाई देना नहीं चाहते थे. लेकिन जब बार-बार उनका नाम इस विवाद से जोड़ा गया, तो उन्हें सामने आकर कुछ जरूरी बातें साफ करना जरूरी लगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में जांच एजेंसियां पहले ही उनका बयान दर्ज कर चुकी हैं. अब सूरज ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह आगे भी किसी भी जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

सूरज ने लिखा कि- पिछले कुछ सालों से दिवंगत दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े विवाद में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों के जरिए मेरा नाम जोड़ा जाता रहा है. जबकि मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला, न ही मेरा उनसे किसी भी तरह का कोई संपर्क रहा है. यहां तक की मैं कभी आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला हूं.

एक्टर ने कहा कि जिस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है, उसमें बार-बार उनका नाम घसीटा जाना बेहद गलत और परेशान करने वाला है. खासकर तब, जब इस मामले से उनका संबंध साबित करने वाला कोई सबूत या प्रमाण मौजूद नहीं है. सूरज ने आखिर में कहा कि उनकी बस इतनी अपील है कि इस तरह के मामले में उनका नाम जोड़ने से पहले तथ्यों की ठीक से जांच की जाए. उन्होंने दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत CBI जांच का समर्थन करने की बात भी कही है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *