IND VS AFG: फ्लॉप शो के बाद संजू सैमसन की तूफानी वापसी, फिर भी टीम में जगह पर क्यों लटकी है तलवार? – India vs Afghanistan 2nd T20 Sanju Samson out for 22 ball 57 Runs Aksp

IND VS AFG: फ्लॉप शो के बाद संजू सैमसन की तूफानी वापसी, फिर भी टीम में जगह पर क्यों लटकी है तलवार? – India vs Afghanistan 2nd T20 Sanju Samson out for 22 ball 57 Runs Aksp

संजू सैमसन की फॉर्म को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे थे. लेकिन उन्होंने इसका जवाब अपने ही अंदाज में देने का काम किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने बल्ले से दमखम दिखाया.

पहले मैच में नाकाम रहने के बाद संजू ने दूसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी की. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने महज 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने भारत को बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई. 

हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद संजू आउट हो गए, लेकिन तब तक वे अपना काम कर चुके थे. संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन जड़ने में सफलता हासिल की. 

अफगानिस्तान ने बनाए थे 159 रन

इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. अफगान टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. उनकी तरफ से कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने 28 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, अर्शदीप को 2 और बुमराह, अक्षर व बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली.

संजू का करियर इतना मुश्किल क्यों?

साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन आज तक टीम इंडिया में अपनी पक्की जगह नहीं बना पाए हैं. साल 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद एक-दो मैचों में फ्लॉप होते ही उनकी जगह पर सवाल उठने लगते हैं.

पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने संजू के इस संघर्ष पर बात करते हुए कहा कि बार-बार टीम से अंदर-बाहर होने का असर खिलाड़ी के दिमाग पर पड़ता है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों का जिक्र करते हुए अश्विन ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैच जिताऊ पारियां खेलने के बावजूद ड्रॉप कर दिया जाता है, तो उसे लगता है कि कोई उसकी स्थिति को समझ नहीं रहा है.

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन?

क्रिकेट के गलियारों में अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के आने के बाद संजू के लिए ओपनिंग स्लॉट में बने रहना आसान नहीं होगा. अगर वैभव को टीम में शामिल किया जाता है या उनकी वापसी होती है, तो संजू की जगह खतरे में पड़ सकती है. 
 

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *