लंदन में सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ CM विजय का कार्यक्रम, द शार्ड के बाहर जुटी फैंस की भारी भीड़ – tamil nadu cm vijay london event cancelled security concerns investment agreements ntc ntyv

लंदन में सुरक्षा कारणों से रद्द हुआ CM विजय का कार्यक्रम, द शार्ड के बाहर जुटी फैंस की भारी भीड़ – tamil nadu cm vijay london event cancelled security concerns investment agreements ntc ntyv

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का लंदन स्थित इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर आयोजित कार्यक्रम सुरक्षा चिंताओं के चलते रद्द कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए फैंस की भारी भीड़ द शार्ड के बाहर जमा हो गई थी.

इसके बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया, जिससे कई घंटों से लाइन में खड़े फैंस निराश हो गए. वहीं, विजय का बुधवार को अपना UK दौरा समाप्त करके भारत लौटने का कार्यक्रम है.

विजय की टीम ने लाउडस्पीकर से किया ऐलान

कार्यक्रम के रद्द होने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री की टीम के एक सदस्य ने लाउडस्पीकर पर की. उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हम कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं. क्योंकि सुरक्षा कारणों से हमें अनुमति नहीं मिली है.

‘इतनी भीड़ तमिलनाडु में ही देखने को मिलती है’

अभिनेता से राजनेता बने विजय के होटल के बाहर घंटों से इंतजार कर रहे एक युवा फैन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये सही है, लेकिन ये सभी लोग इंतजार कर रहे थे. ऐसी भीड़ शायद ही हमें तमिलनाडु में देखने को मिलती है.’

तमिलनाडु को मिला 12,300 करोड़ निवेश

बता दें कि विजय तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए UK में राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस निवेश अभियान का उद्देश्य तमिलनाडु को एशिया के प्रमुख एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करना है. साथ ही इन परियोजनाओं के जरिए राज्य भर में 9,400 से ज्यादा हाई पे वाली नौकरियां पैदा होने की पूरी उम्मीद है.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *