सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’
Batwara 1947 Ticker Offer: राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म की कहानी, सनी देओल-प्रीति जिंटा समेत बाकी स्टार्स की एक्टिंग और बेहतरन डायरेक्शन, सबकुछ लोगों का दिल जीत रहे हैं. यही वजह है कि इस फिल्म की सराहना हो रही है. अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो आपके पास सिर्फ 99 रुपये ये फिल्म देखने का मौका.
जी हां, ‘बंटवारा 1947’ सिर्फ 99 रुपये में देखना का मौका है. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए ही है. आप मंगलवार 18 अगस्त को 99 रुपये की कीमत पर ये फिल्म देख सकेंगे. सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल जैसे स्टार्स भी इस पिक्चर के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं.
‘बंटवारा 1947’ ऑफर पर मेकर्स का पोस्ट
मेकर्स ने 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये से शुरू होगी. मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का एक पोस्टर शेयर किया, जिसपर टिकट की ये कीमत लिखी हुई है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “क्या मंगलवार के लिए कोई प्लान है? उसे ‘सनी-मैटिक’ (Sunny-matic) बनाएं. 99 रुपये से शुरू होने वाले #Batwara1947 के टिकट बुक करें.”
ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के टिकट सिर्फ 99 रुपये में मिल रहे हैं. दरअसल, लगभग हर हफ्ते मंगलवार को किसी न किसी फिल्म के टिकट की कीमत 99 रुपये के आसपास रखी जाती है. इसे ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर कहा जाता है. अब ‘बंटवारा 1947’ के टिकट के लिए ये कीमत तय की गई है. माना जा रहा कि इससे ऑडियंस की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें-
न आवारापन 2, न बंटवारा 1947 रवीना टंडन ने मार ली बाजी, फिल्म ने 3 दिन में छापे 110 करोड़
पहले वीकेंड ही फुस्स हुई सनी देओल की बंटवारा 1947, 4 हिट्स के बाद क्या विजय रथ पर लगेगा विराम?
8 साल बाद पर्दे पर दिखीं प्रीति जिंटा
इस फिल्म को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. सनी देओल के फैंस के लिए तो ये फिल्म खास है ही, लेकिन ये पिक्चर प्रीति जिंटा के लिए भी काफी स्पेशल है. दरअसल, 8 सालों के बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज हुई है. साल 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ के बाद वो किसी भी पिक्चर में नहीं दिखी थीं.



