
सिद्धिविनायक पहुंचे रणवीर-दीपिका
Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी दूसरी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस की डिलिवरी होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच दीपिका अपने पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं, जहां से उनके कई वीडियो सामने आए हैं. बप्पा के दर्शन के लिए एक्ट्रेस के साथ उनके सास-ससूर और पति रणवीर सिंह भी पहुंचे हैं. बता दें कि, दीपिका दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. उन्होंने साल 2024 में एक बेटी को जन्म दिया था. बेटी के दूसरे बर्थडे पर कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था कि वो अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अब दीपिका और रणवीर डिलिवरी से पहले बप्पा के द्वार पहुंच गए हैं. इस दौरान दीपिका ट्रे़डिशनल आउटफिट में नजर आई हैं. उन्होंने हैवी सूट फारसी सलवार सूट पहना है. इसके साथ बालों में गजरा लगाया है. सूट में भी दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. वहीं, आस पास काफी भीड़ नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: Vibe: उन्हें रफ एंड टफ क्यों कुणाल खेमू ने प्रीति जिंटा को वाइब में किया कास्ट?
पत्नी का हाथ थामे नजर आए रणवीर
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. एक्टर ने दीपिका से मैचिंग करते हुए पर्पल कुर्ता पहना है और माथे पर तिलक लाए नजर आ रहे हैं. इस दौरान रणवीर दीपिका काफी ख्याल रखते हुए भी नजर आए हैं. दीपिका और रणवीर को साथ देख फैंस भी वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
इससे पहले गुरुवार की रात रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस मौके पर रणवीर ने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था. उन्होंने अपने लुक को सिंपल और फेस्टिव रखा. रणवीर के विजिट के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस का ध्यान खींचने लगे.वीडियो में एक्टर गणपति पंडाल में अपने फैंस का अभिवादन करते और उनसे मिलते नजर आए थे.
दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट
दीपिका और रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं, रणवीर सिंह की अपकमिंग और सबसे चर्चित फिल्म प्रलय है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो चुकी है. दोनों ही फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.



