Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

दीपिका ने दिया बेटी को जन्मImage Credit source: deepikapadukone/Instagram

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. कपल के घर फिर से लक्ष्मी का जन्म हुआ है. जी हां, दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. दीपिका-रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें बेबी का फुट बना हुआ है. इसमें लिखा है ‘वेलकम बेबी गर्ल’. फोटो में बर्थ डेट भी लिखी है. जिसके मुताबिक, दीपिका ने 19 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है.

दीपिका और रणवीर की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. कपल का पूरा कमेंट सेक्शन बधाईंयो से भर गया है. बता दें कि, रणवीर और दीपिका की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है. अभी हाल ही में दुआ 2 साल की हुई है. वहीं, अब दीपिका ने 2 साल अब कपल के घर में एक और नन्हीं परी आ गई है.

सेलेब्स दे रहे कपल को बधाई

दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी होने पर सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने लिखा- आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. इसके अलावा अंगद बेदी ने लिखा- बाबा सुख रखे, एक और देवी. मल्लिका दुआ ने कमेंट किया- ‘दो बेटियां होना बहुत सौभाग्य की बात है.’ मसाबा गुप्ता ने लिखा- दो-दो बेटियां, इससे ज्यादा और क्या ही चाहिए.

दूसरी बार पेरेंटस बने रणवीर-दीपिका

बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में इटली के लेक कोमो स्थित खूबसूरत विला डेल बालबिएनेलो में हुई थी. शादी के 5 साल बाद साल 2024 में एक्ट्रेस ने पहली बेटी दुआ का जन्म दिया था. वहीं, 2025 में कपल ने दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था. अब 19 सितंबर 2026 को दीपिका और रणवीर के घर फिर से एक नन्हीं परी आ गई है.

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश की टीम से मिले देवेंद्र फडणवीस, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को दी बधाई

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *