ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अमृतसर पुलिस के साथ मुठभेड़ में हरजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को मार गिराया गया. अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है.
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. अमृतसर पुलिस के मुताबिक हरजीत सिंह की हत्या गुरुवार 18 सितंबर को अमृतसर के गेट हकीमा थाना क्षेत्र में हुई थी. दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी.
मामले में अमृतसर पुलिस ने CCTV फुटेज, टेक्निकल इनपुट, टावर-डंप एनालिसिस और लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके आरोपी दीपक सिंह की पहचान की. शनिवार को नाका पॉइंट पर आरोपी दीपक सिंह ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई. इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-

