
बिग बॉस 20 सलमान खान
Bigg Boss 20 Salman Khan Statement: बिग बॉस 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. इस शो में अब वो सब होना शुरू हो गया है जिसके लिए बिग बॉस जाना जाता है. शो में वैसे तो कंटेस्टेंट्स हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट करते हैं लेकिन इस बार शो में इसकी शुरुआत खुद होस्ट सलमान खान ने कर दी है. इसके प्रोमोज भी आ रहे हैं. शो में कुछ ऐसा होने वाला है जो शायद पहले कभी नहीं हुआ. हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में देखा गया कि कैसे सलमान खान अचानक बीमार पड़ जाते हैं और दर्द से कराहने लगते हैं. ये देख घर के सभी कंटेस्टेंट्स तो शॉक्ड होते ही हैं वहीं प्रोमो देखने के बाद फैंस भी भाईजान की सेहत को लेकर चिंतित नजर आए.
बाद में हालांकि पूरा प्रोमो जारी किया गया जिसमें सलमान खान ने बताया कि वे ठीक हैं और उन्होंने ऐसा सिर्फ शो के एक कंटेस्टेंट के सिर से नकाब हटाने के लिए किया और उसके गेम प्लान का पर्दाफाश करने के लिए किया. नए प्रोमो में सबकुछ क्लियर है. इसी के साथ सलमान खान ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया है जिसमें उन्होंने इस वाक्ये की पूरी सच्चाई भी बता दी है.

सलमान खान ने क्या कहा?
सलमान खान ने इंस्टा स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा- भगवान की दुआ से मेरी सेहत के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है. बिग बॉस का वो प्रोमो ऐसे कट नहीं किया जाना था जैसे उसे कट किया गया था. उसने मेरे उस उद्देश्य को पूरा नहीं होने दिया जिसमें मैं ये बताना चाहता था कि मैं जो कर रहा हूं वही काम काजी बिग बॉस के घर में कर रहे हैं. वो झूठा दर्द सिर्फ ये दिखाने के लिए था कि उन्होंने जो किया वो गलत था. उन्होंने अपनी हेल्थ का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए किया. वो भी तब जब घर के अंदर के 15 लोगों को इस बात का एहसास नहीं था कि काजी जो कर रहे हैं वो सिर्फ एक्टिंग है और वो लोग सच में काजी की सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गए थे. जिस तरह से प्रोमो कट किया गया उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. शायद ये उनका शो को प्रमोट करने का फॉर्मेट होगा. मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं. बिग बॉस ने उसे रेक्टिफाई कर दिया है. थैंक यू बिग बॉस.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैमरे के सामने मेकअप हटाया, टी-शर्ट उतारी, शर्टलेस सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
बिग बॉस 20 में सलमान खान पहले से ज्यादा एग्रेसिव मोड में नजर आ रहे हैं. हालांकि वे शो का बचाव भी कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही शो को कंटेस्टेंट्स द्वारा बोरिंग कहे जाने पर सलमान खान ने डिफेंड किया था. वहीं बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग पर भी उन्होंने खुलकर बात की है. वे शो के एक अन्य प्रोमो में शर्टलेस नजर आए. शर्टलेस होने के साथ ही सलमान ने बॉडी शेमिंग पर बात की. उन्होंने उन लोगों की क्लास लगाई जो इंसान को उसके वेट, उसके बाल, उसकी उम्र और उसकी बॉडी के आधार पर ट्रोल करते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं.



