TV9 के संजीव श्रीवास्तव को 22 सितंबर को मिलेगा बेस्ट फिल्म क्रिटिक का नेशनल अवॉर्ड

TV9 के संजीव श्रीवास्तव को 22 सितंबर को मिलेगा बेस्ट फिल्म क्रिटिक का नेशनल अवॉर्ड

TV9 के संजीव श्रीवास्तव को 22 सितंबर को मिलेगा बेस्ट फिल्म क्रिटिक का नेशनल अवॉर्ड

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

72nd National Film Award Best Critic: गुजरात में 22 सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमाम विजेताओं को सम्मानित करेंगी. TV9 भारतवर्ष के असिस्टेंट एडिटर, लेखक और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव के लिए भी ये दिन बेहद ही खास है. उन्हें बेस्ट फिल्म क्रिटिक के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NFDC) की तरफ से इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है.

NFDC ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “फिल्म क्रिटिक का काम सिर्फ फिल्म का रिव्यू करना ही नहीं होता. सबसे अच्छी आलोचना हमें उस काम को देखने का एक नया नजरिया देती है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में संजीव श्रीवास्तव को हिंदी में उनके काम के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड. इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए संजीव श्रीवास्तव को बधाई.”

बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से 18 जुलाई 2026 को ही 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के तमाम विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया गया था. अब 22 सितंबर को उन सभी को सम्मानित किया जाएगा.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए और मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुने गए हैं. इन दोनों सितारों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी. ये पुरस्कार साल 2024 के लिए दिया जा रहा है. राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ बेस्ट हिंदी फिल्म के तौर पर चुनी गई है. आप विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो

नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड- श्रीकांत
  • बेस्ट फीचर फिल्म- आर्टिकल 370
  • बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड- मामूटी(ब्रमायुगम), कार्तिक आर्यन(चंदू चैंपियन)
  • बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड- यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- संजीव श्रीवास्तव
  • स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- मेइयाझगन
  • बेस्ट फिल्म तेलुगू अवॉर्ड- कमिटी कुरोलु
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- कमिटी कुरोलु
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- संजय मिश्रा (भक्षक)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- रोपाश्री वारकडी, सचाना नमीदास
  • स्पेशल जूरी मेंशन अवॉर्ड- चोला दोरा और सुई
  • स्पेशल जूरी मेंशन अवॉर्ड- भद्रा काली नाटकम
  • बेस्ट कोरियोग्राफर- विजय गांगुली (स्त्री 2)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- जीवी प्रकाश
  • बेस्ट मेल सिंगर- अभय जोधपुरकर
  • बेस्ट फीमेल सिंगर- वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM)
  • बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म- कल्कि 2898 एडी
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- शहनाद जलाल (ब्रमायुगम)
  • बेस्ट लिरिस्ट- मनोज मुंतशिर (मैदान)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- आर कलैवन्नन
  • बेस्ट डायलॉग- वेंकी अटलूरी
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- सुकुमार (पुष्पा 2)
  • बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड- रिद्धिमान बनर्जी, अरुणदेव पोथुला, टोपोमय देब, गीताश्री चक्रवर्ती और अथीश एस शेट्टी
इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *