
‘बिग बॉस 20’ का पहला एविक्शन
Bigg Boss 20 First Eviction: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से रोहिद खान बाहर हो चुके हैं. रोहिद अफगान मूल के एक ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल हैं. 6 सितंबर को जब सलमान खान का ये रिएलिटी शो शुरू हुआ, तो वो बतौर कंटेस्टेंट इसका हिस्सा बने. हालांकि, शो में उनकी की गई एक गलती उनपर भारी पड़ गई और सिर्फ 14 दिन में होस्ट सलमान खान ने उन्हें ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
दरअसल, ‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट के लिए ये नियम है कि कौन-कौन नॉमिनेट होगा या फिर वे किसे नॉमिनेट करेंगे, इसको लेकर बातचीत नहीं कर सकते हैं. ऐसा करने पर ‘बिग बॉस’ की तरफ से सजा दी जाती है. गेमर स्काउट, रैपर यंग डीएसए, एक्टर आसिफ खान और रोहिद खान नॉमिनेशन को लेकर डिस्कशन करते दिखे थे. ‘बिग बॉस’ का नियम तोड़ने को लेकर सजा के तौर पर इन चारों को नॉमिनेट किया गया था.
रोहिद खान को मिले सबसे कम वोट
चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में रोहिद खान को ऑडियंस की तरफ से कम वोट मिले और 20 सितंबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. स्काउट, यंग डीएसए और आसिफ खान बच गए.
रोहिद खान को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका?
‘बिग बॉस 20‘ में मेकर्स इस बार ‘तथास्तु’ का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं. यानी हर कंटेस्टेंट को एक जीवनदान मिलेगा. यानी अगर उन्हें ऑडियंस की तरफ से सबसे कम वोट भी मिलते हैं, तो ‘तथास्तु’ थीम के अनुसार उस कंटेस्टेंट को शो में रहने का एक और मौका दिया जाएगा. हालांकि, रोहिद खान को जीवदान इसलिए नहीं मिला, क्योंकि उन्होंने ‘बिग बॉस’ का नियम तोड़ा था. नॉमिनेशन को लेकर डिस्कशन करना मना है, लेकिन उन्होंने ऐसा किया. इसी वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.
ये भी पढ़ें-
पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो
नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
‘बिग बॉस 20’ में दिखे सिद्धार्थ-तमन्ना
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए. 25 सितंबर को दोनों की फिल्म ‘द वन’ रिलीज होने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशनल के सिलसिले में दोनों ‘बिग बॉस’ में आए. दोनों स्टेज पर सलमान के साथ डांस करते दिखे. साथ ही दोनों ने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत भी की.



