
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’
Vidya Balan In Jailer 2: साल 2023 में रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी. नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म का डायरेक्शन किया था. इस साल इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है. लंबे समय से ‘जेलर 2’ की चर्चा चल रही है. एक बार फिर से रजनीकांत एक्शन अवतार में नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन भी जुड़ चुकी हैं. फिल्म में वो भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं.
20 सितंबर को मेकर्स ने ‘जेलर 2’ से विद्या बालन का एक इंट्रोडक्ट्री वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उनके किरदार की झलक दिखाई गई है. साथ ही उनके किरदार का नाम भी बताया गया है. विद्या फिल्म में कांथा नाम के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं. सामने आए 25 सेकेंड के वीडियो में उनका बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है. वो ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. वो हाथ में सिगरेट लिए एंट्री करती नजर आ रही हैं.
‘जेलर 2’ रिलीज डेट
इस वीडियो से लग रहा है कि फिल्म में विद्या बालन का किरदार भी काफी अहम होगा. ‘जेलर 2’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहले पार्ट ने तो अच्छा परफॉर्म किया था. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.
ये भी पढ़ें-
पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो
नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
ऋतिक रोशन का कैमियो
‘जेलर 2’ में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के भी नजर आने की खबर है. रिपोर्ट की मानें तो वो इस फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे. पहले खबर थी कि शाहरुख खान इसमें कैमियो करेंगे, लेकिन शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. यानी ‘जेलर 2’, ‘किंग’ से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में अगर शाहरुख पहले ‘जेलर 2’ में नजर आ जाते, तो उनका ‘किंग’ का लुक रिवील हो जाता है. ऐसे में उन्होंने कैमियो के लिए मना कर दिया. शाहरुख के मना करने के बाद ऋतिक इस फिल्म से जुड़ गए.



