CID ने 5 घंटे तक की पूछताछ, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए TMC विधायक – tmc mla paresh ram das chest pain cid questioning hospitalised ntc amkr

CID ने 5 घंटे तक की पूछताछ, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए TMC विधायक – tmc mla paresh ram das chest pain cid questioning hospitalised ntc amkr

हिंसा के एक मामले में CID की पूछताछ के दौरान तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश राम दास बीमार पड़ गए और बाद में उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पश्चिम सीट से विधायक परेश राम दास को CID ने राज्य में 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था.

एक अधिकारी ने बताया कि, ‘पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा के आरोपों के सिलसिले में जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लगभग पांच घंटे बाद, शाम करीब 4 बजे दास ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की.’

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल SIR: SC में चुनाव आयोग का जवाब, 37 लाख से अधिक अपीलों के निपटारे के लिए मांगे 42 ट्रिब्यूनल

विधायक को SSKM अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी हालत स्थिर बताई गई, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया.

दास सुबह करीब 11 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में अधिकारियों के सामने पेश हुए थे. इससे पहले भी एजेंसी ने उन्हें दो बार तलब किया था.

CID के सामने पेश होने से पहले, TMC नेता ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था, गुडबाय कैनिंग, हम फिर मिलेंगे, हम बात करेंगे. इस पोस्ट ने उनके समर्थकों के बीच अटकलों को जन्म दिया कि क्या उन्हें गिरफ्तारी की आशंका थी.

विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में चेन्नई से इलाज कराकर लौटे थे. उन्होंने बताया कि सोमवार को CID कार्यालय जाते समय वह अपने साथ इनहेलर भी ले गए थे. वहीं, एजेंसी 2023 के पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *