Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ के लिए बड़ी तैयारी, पैन इंडिया स्टार करेगा कैमियो, अबतक कितना काम हुआ पूरा?

Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ के लिए बड़ी तैयारी, पैन इंडिया स्टार करेगा कैमियो, अबतक कितना काम हुआ पूरा?

Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ के लिए बड़ी तैयारी, पैन इंडिया स्टार करेगा कैमियो, अबतक कितना काम हुआ पूरा?

प्रभास की फिल्म कल्कि 2

Kalki 2: प्रभास की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, पर लगता है कि इस साल के एंड में भी वो नहीं लौटेंगे. क्योंकि हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ पर फिलहाल काम ही किया जा रहा है. अब पिक्चर रिलीज होगी भी या नहीं. इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है. खैर, इन सबके बीच एक्टर के खाते में जो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, उनमें- ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ शामिल है. नाग अश्विन जल्द से जल्द ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का काम पूरा करना चाहते हैं. यही वजह है कि शुरुआत अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ कर ली गई है. जहां बिग बी फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में हैं, तो दूसरी ओर कमल हासन को सुप्रीम यास्किन का किरदार मिला है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. ऐसी चर्चा है कि एक पैन इंडिया स्टार फिल्म में कैमियो करने वाला है.

हाल ही में पिंकविला पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, प्रभास की फिल्म ‘कल्कि’ के सीक्वल के लिए मेकर्स ने एक पैन-इंडियन एक्टर को फाइनल कर लिया है. फिल्म की टीम ने कास्टिंग पूरी कर ली है. वहीं, मेकर्स भी पिक्चर की 30 प्रतिशत शूटिंग कंप्लीट कर चुके हैं. अब इंतजार प्रभास का ही है, जब वो सेट पर लौटेंगे, उसके बाद ही फिल्म का काम आगे बढ़ेगा. क्योंकि शुरुआत अमिताभ बच्चन और कमल हासन कर चुके हैं.

कब हुई थी सीक्वल की शूटिंग शुरू?

इसी साल फरवरी में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर ‘कल्कि 2’ के सेट की कुछ झलकियां शेयर की थीं. एक्टर को कमल हासन के साथ शूटिंग करते हुए देखा गया. जब सेट पक पहुंचते ही उन्होंने कमल हासन को गले लगाया था. सेट पर उनसे बातचीत करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. खास बात है कि बिग बी और कमल हासन ने फिल्म के पहले पार्ट में कोई सीन साथ नहीं किया था. लेकिन ऐसा लगता है कि वो शायद सीक्वल में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

दरअसल कमल हासन का पहले पार्ट में काफी सीन नहीं था, वो आखिर में ही नजर आते हैं. पर यह क्लियर है कि इस बार विलेन का ही कहर देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स के लिए सबसे बड़ी टेंशन है कि वो इस बार पिक्चर में किसे दीपिका पादुकोण की जगह लेंगे. यूं तो साई पल्लवी का भी नाम सामने आ रहा है. पर वो फिल्म में होंगी भी या नहीं कुछ कंफर्म नहीं हैं. अगर होती हैं तो दीपिका की जगह लेना बहुत मुश्किल रहने वाला है. हालांकि, इस फिल्म तक पहुंचने के लिए प्रभास को पहले दो फिल्मों का काम पूरा करना है, देखना होगा कि कबतक उन्हें कंप्लीट करेंगे.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *