Fauzi: पोस्टपोन हो गई प्रभास की ‘फौजी’, अब नहीं होगी श्रद्धा कपूर-अक्षय कुमार से टक्कर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

Fauzi: पोस्टपोन हो गई प्रभास की ‘फौजी’, अब नहीं होगी श्रद्धा कपूर-अक्षय कुमार से टक्कर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

Fauzi: पोस्टपोन हो गई प्रभास की ‘फौजी’, अब नहीं होगी श्रद्धा कपूर-अक्षय कुमार से टक्कर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

फौजी पर नया अपडेट

Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस साल आई फिल्म ‘द राजा साब’ के पिटने के बाद से ही फैन्स निराश थे. पर उम्मीद है कि उनकी अगली फिल्म धमाकेदार होगी. कुछ वक्त पहले ही उनकी अगली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जो ‘फौजी’ है. मेकर्स ने जानकारी दी थी कि 3 दिसंबर को पिक्चर रिलीज होगी और नया पोस्टर भी शेयर किया. लंबे वक्त से प्रभास अपनी अगली फिल्म ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं. जिसे हनु राघवपुडी बना रहे हैं. हालांकि, कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘फौजी’ को अगले साल के लिए पोस्टपोन किया जा चुका है. अब इस खबर को ‘फौजी’ के प्रोड्यूसर ने भी कंफर्म कर दिया है.

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘फौजी’ की रिलीज में देरी हो गई है. हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म को 3 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाना था. हालांकि, अब खबरों से पता चला है कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बाकी होने की वजह से फिल्म की रिलीज को 2027 तक टाला जा सकता है. दरअसल मेकर्स ने अब पुष्टि कर दी है कि रिलीज को टाल दिया गया है. लेकिन यह फिल्म अगले साल कब रिलीज की जाएगी, इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है.

किसने ‘फौजी’ की देरी को किया कंफर्म?

दरअसल मैत्री मूवी मेकर्स के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने 21 सितंबर को नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है. लेकिन फैन्स को भरोसा दिलाया कि इस एक्स्ट्रा समय का इस्तेमाल एक बड़े लेवल का प्रोजेक्ट बनाने में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि- ” “फौजी की रिलीज को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है. लेकिन यह एक जबरदस्त फिल्म है. बाहुबली के बाद से आपने प्रभास को इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा. यह उसी लेवल की फिल्म है. हालांकि, हमें अफसोस है कि हम इसे थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं. आप इसे जिंदगी भर याद रखेंगे. यह बहुत ही बड़ी और बेहतरीन फिल्म है.”

यह तो हर कोई जानता ही है कि प्रभास की ‘फौजी’ को पहले 3 दिसंबर को लाया जा रहा था. जिसके चलते अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से टक्कर होने वाली थी. पर अब इस राह में बॉलीवुड एक्टर्स के लिए कोई कांटे नहीं हैं, क्योंकि प्रभास पीछे हट रहे हैं. प्रभास की फिल्म में देरी होने के वजह से उम्मीद है कि मेकर्स 2027 में फिल्म को रिलीज करेंगे. अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *