
विवेक ओबेरॉय की बेटी का डेब्यू
विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में काफी काम किया है. हालांकि, उनका करियर उतना अच्छा नहीं रहा है. लेकिन अब एक्टर की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही है, जिसे लेकर एक्टर काफी खुश हैं और इमोशनल भी नजर आए हैं. ये पल विवेक के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि एक्टर की बेटी ने कुछ समय पहले ही कैंसर को मात दी है और अब वो अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. इस बात का खुलासा खुद सहारा ने किया, जो पिता विवेक के लिए भी एक सरप्राइज ही था.
मुंबई में हुए एक कैंसर अवेयरनेस इवेंट में अपनी गोद ली हुई बेटी सहारा शाह के साथ नजर आए. इस दौरान दोनों के बीच एक बेहद भावुक पल देखने को मिला. 22 साल की सहारा अब कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और उन्होंने विवेक को एक खास सरप्राइज दिया. साहरा ने बताया कि उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म साइन की है. यह एक नेपाली फिल्म होगी और अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म शुरू करने से पहले साहरा ने विवेक से उनका आशीर्वाद लिया.
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश: 50 लाख लगाकर प्रोड्यूसर ने कमाए 50 करोड़, बिना फीस काम करने वाले डायरेक्टर को कितने पैसे मिलेंगे?
सहारा को विवेक ने लिया था गोद
सहारा को विवेक ने ढाई साल की उम्र में गोद लिया था. उन्होंने उसे मुंबई की संस्था कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) से भी जोड़ा था. साहरा ने बताया कि वह बचपन से ही विवेक को देखती आई हैं और हमेशा उनके नक्शेकदम पर चलना चाहती थीं. उन्होंने विवेक को ‘दादा’ कहकर संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनके एक्टिंग, डांस और अपने सपनों को पूरा करने के फैसलों में उनका साथ दिया.
सहारा ने यह भी बताया कि वह एविएशन की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में काम कर रही हैं. वहीं, बेटी की पहली फिल्म की खबर सुनकर विवेक भावुक हो गए.उन्होंने साहरा को गले लगाया और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया. विवेक ने कहा कि उन्हें साहरा पर बेहद गर्व है. उन्होंने सहारा के बचपन के कैंसर के इलाज को याद करते हुए बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान भी उन्होंने उसके अंदर लड़ने का जज्बा देखा था. आज साहरा कैंसर से मुक्त हैं और अपने सपनों की ओर बढ़ रही हैं, जिसे देखकर विवेक बेहद खुश और भावुक हैं.



