Udta Teer: ‘पाकिस्तानी स्पाई’ बनने में हिचाकिचा रहे थे आयुष्मान खुराना? ‘उड़ता तीर’ को लेकर कही बड़ी बात

Udta Teer: ‘पाकिस्तानी स्पाई’ बनने में हिचाकिचा रहे थे आयुष्मान खुराना? ‘उड़ता तीर’ को लेकर कही बड़ी बात

Udta Teer: ‘पाकिस्तानी स्पाई’ बनने में हिचाकिचा रहे थे आयुष्मान खुराना? ‘उड़ता तीर’ को लेकर कही बड़ी बात

उड़ता तीर के रोल पर क्या बोले आयुष्मान खुराना?

Udta Teer: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान एक साथ धमाल मचाने आ रहे हैं. दोनों की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हो चुका है. एक्शन, कॉमेडी और सटायर से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक पाकिस्तानी स्पाई के अनोखे रोल में नजर आ रहे हैं. जो एक अजीबो-गरीब मिशन पर भारत आता है, लेकिन उसकी याददाश्त ही चली जाती है. फिल्म में बिलाल बने आयुष्मान अपनी असली पहचान भूलकर भारत के कट्टर देशभक्त बन जाते हैं. पर असल में पाकिस्तानी स्पाई का रोल करना एक्टर के लिए मुश्किल था? इस पर उन्होंने कहा-” यह स्क्रिप्ट का हिस्सा था. एक एक्टर के तौर पर आप कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.”

स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को आकाश ए. कौशिक ने डायरेक्ट किया है. बीते दिन हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने कहा कि उन्हें फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाने में कोई हिचकिचाहट नहीं थी. ”यह स्क्रिप्ट का हिस्सा था. एक एक्टर के तौर पर आप कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. यह एक स्पाई कॉमेडी, देशभक्ति वाली कॉमेडी और अलग तरह की फिल्म है. मैं वही करता हूं जिसकी स्क्रिप्ट को जरूरत होती है. मैं डायरेक्टर का एक्टर हूं. यह एक शानदार स्क्रिप्ट है.”

क्यों आयुष्मान ने इसे एक मुश्किल रोल बताया?

‘उड़ता तीर’ में पाकिस्तानी स्पाई बनने के रोल को आयुष्मान ने सबसे मुश्किल बताया. एक्टर ने कहा कि ” क्योंकि अपने आस-पास हो रही अफरातफरी और कॉमेडी के बीच भी बिल्कुल गंभीर चेहरा बनाए रखना था.” साथ ही ‘विक्की डोनर’, ‘अंधाधुन’ और ‘दम लगा के हईशा’ जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर एक्टर ने कहा, ”यह सबसे मुश्किल किरदार था क्योंकि मेरे आस-पास बहुत कुछ हो रहा था. मुझे गंभीर चेहरा बनाए रखना था. हालांकि, कई बार मुझे हंसी भी आ रही थी, लेकिन मैं हंस नहीं सकता था. जब मेरे आस-पास अफरातफरी मची हो, तब भी मुझे नॉर्मल रहना था.”

सारा अली खान ने क्यों कहा YES?

दरअसल ‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान भी बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. जब उनसे पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि- ” जब मैंने कहानी सुनी, तो मैं इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थी. यह एक अनोखी और नई तरह की फिल्म है. इसका किरदार मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है, इसलिए इसे निभाना मेरे लिए रोमांचक था.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *