FIR एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक, इलाज के लिए बेचा घर, 9वीं बार अस्पताल में हुए भर्ती

FIR एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक, इलाज के लिए बेचा घर, 9वीं बार अस्पताल में हुए भर्ती

FIR एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक, इलाज के लिए बेचा घर, 9वीं बार अस्पताल में हुए भर्ती

ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक

Actor Ishwar Thakur Hospitalised: एफआईआर और भाबीजी घर पर हैं जैसे नामी सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर मौजूदा समय में कई सारी बीमारियों से जूझ रहे हैं. उनकी हालत नाजुक है और उन्हें 9वीं बार अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है. एक्टर ईश्वर ठाकुर के इलाज में इतना ज्यादा पैसा लग रहा है कि उनका घर भी बेचना पड़ गया है. कुछ समय से उनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि उनका शरीर कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है.

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का ब्लड प्रेशर लगातार घट रहा है और उनके परिवार को अब इलाज जारी रखने के लिए फाइनेंशिलय मदद की जरूरत पड़ रही है. उनकी फैमिली ने एक्टर के इलाज के लिए मदद मांगी है. एक्टर 54 साल के हैं और कई सारी बीमारियों से घिरे हुए हैं. उनकी बहन ने एक्टर की हेल्थ पर बात की है और बताया है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई.

ईश्वर की बहन ने क्या कहा?

ईश्वर की बहन जयश्री ने भाई की इस हालत पर बात करते हुए कहा- ”इन सबकी शुरुआत साल 2020 में हुई जब उनके पैर में घाव लगा था. ये कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के 3 महीने पहले की बात थी. चूंकि ईश्वर पहले से डाइबेटिक थे इसलिए उनका वो जख्म ठीक तरह से भरा नहीं और इसने एक सीरियस इनफेक्शन का रूप ले लिया. बीते सालों में उनकी सेहत और भी बदतर होती गई. अब उनके मल्टिपल ऑर्गन्स में दिक्कतें हैं. वो पहले से डाइबेटिक हैं. इसके अलावा उन्हें किडनी से जुड़ी परेशानियां हैं. वहीं उनका लीवर भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.”

ये भी पढ़ें- कौन है सहारा शाह? जिसे विवेक ओबेरॉय ने 2 साल की उम्र में लिया था गोद, कैंसर से जीती जंग, अब फिल्मों में बनेगी हीरोइन

परिवार चाह रहा फाइनेंशिलय सपोर्ट

बहन ने आगे कहा- ”ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं और ये 9वीं बार है जब वे अस्पताल में एडमिट हुए हैं. हमारे पास जो कुछ भी था वो सब उनके इलाज में लग चुका है. हमे अपना घर तक बेचना पड़ गया है. मैं और मेरे पति ईश्वर का खयाल रख रहे हैं. लेकिन अब हम ऐसी अवस्था में पहुंच गए हैं जहां हमें ये नहीं पता है कि हमें क्या करना है और अगला कदम क्या लेना है. मैं पूरी तरह से लाचार महसूस कर रही हूं. मेरी मां भी दिल की मरीज हैं और पूरी तरह से मुझपर ही डिपेंडेंट हैं. मैंने कल भैया से बात की तो उन्होंने कहा कि वे अपनी बीमारियों से लड़ना चाहते हैं. हमें शीघ्र ही पैसों की जरूरत है क्योंकि हमारे पास अब आगे का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं.”

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *