Bigg Boss 20: काजी तौकीर के खिलाफ ग्रुप बनाने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- किसी का भी दिमाग

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के खिलाफ ग्रुप बनाने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- किसी का भी दिमाग

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के खिलाफ ग्रुप बनाने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- किसी का भी दिमाग

गौहर खान का काजी को सपोर्टImage Credit source: Instagram

Bigg Boss 20: बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान बिग बॉस की काफी पक्की फैन हैं. शो में क्या हो रहा है, इस पर वह अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में जब घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर के खिलाफ नजर आए. इस बीच गौहर खान काजी के सपोर्ट में उतरी हैं और घरवालों को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरे घर को बस एक मौके की तलाश है, ताकि काजी को टारगेट किया जा सके.

गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, यार, मुझे समझ नहीं आ रहा कि घर में किसी का भी दिमाग नहीं चल रहा है क्या? मतलब सब के सब… यहां तक कि अपनी दोस्त माही ने भी कहा कि गंदा लग रहा है, मत करो, लेकिन फिर भी सब उनके पीछे पड़ गए.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: सारा गुरपाल को मैसेज करते हैं क्रिकेटर्स, अब वीरेंद्र सहवाग को दिखाई चैट, बोले- तभी रन नहीं बन रहे

गौहर ने लगाई घरवालों की क्लास

उन्होंने आगे कहा, गंदगी आप लोगों के दिमाग में है. आपको बस एक मौका चाहिए काजी को टारगेट करने का. एक भी इंसान ने ये नहीं कहा कि वह सिर्फ अपना टास्क कर रहा है. गौहर ने आरोप लगाया कि पूरा घर काजी को विलेन की तरह दिखाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, सिर्फ एक मौका चाहिए उसे दुनिया के सामने गलत दिखाने का. लेकिन सच ये है कि पूरी दुनिया देख रही है कि आप सभी काजी के खिलाफ एक तरह का प्रोपेगेंडा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो काम नहीं कर रहा. गौहर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, जितना आप उसे टारगेट करोगे, उतना ही वो हीरो बनेगा.

Gauahar Khan Story

गौहर खान ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी के शांत रहने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब कई कंटेस्टेंट्स उसके खिलाफ हो गए, तब भी काजी ने अपना आपा नहीं खोया और शांत रहने का फैसला किया. गौहर के मुताबिक, उसका यही रवैया उसके पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है.

कैप्टेंसी टास्क में क्या हुआ था?

कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच बहस हो गई थी. गेम के दौरान काजी, यंग डीएसए से गेंद छीनने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. हालांकि, बाद में काजी यंग को सॉरी बोलने भी गए. लेकिन यंग ने उनका सॉरी एक्सेप्ट नहीं किया.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *