‘बहुत बोल रहा है तू…’ पैपराजी पर फूटा रणबीर कपूर का गुस्सा, वीडियो वायरल

‘बहुत बोल रहा है तू…’ पैपराजी पर फूटा रणबीर कपूर का गुस्सा, वीडियो वायरल

‘बहुत बोल रहा है तू…’ पैपराजी पर फूटा रणबीर कपूर का गुस्सा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल एक साथ डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से तीनों स्टार्स का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया. उसके बाद ये तीनों एक्टर्स और भंसाली एक साथ मुंबई में किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे. वहां रणबीर का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

रणबीर, आलिया, विकी कौशल और संजय लीला भंसाली को जब पैपराजी ने स्पॉट किया, तो चारों ने एक साथ पोज दिए और तस्वीरें क्लिक करवाईं. तस्वीरें क्लिक कराने के बाद जब सभी वहां से जाने लगे और अपनी कार की तरफ बढ़ने लगे तो एक पैपराजी बार-बार रणबीर को आवाज लगाने लगा. वो पैपराजी बार-बार आवाज लगाकर और फुटेज देने की मांग कर रहा था. ऐसे में रणबीर थोड़ा गुस्सा हो गए.

रणबीर कपूर का रिएक्शन

रणबीर कपूर अचानक से पीछे मुड़ते हैं और पैपराजी को बोलते हैं- ‘बहुत बोल रहा है तू.’ रणबीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसके बाद वो अपनी पत्नी आलिया के साथ आगे बढ़ जाते हैं. विकी कौशल भी वहां से निकलते दिखते हैं.

‘लव एंड वॉर’ रिलीज डेट

‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये एक रोमांटिक-वॉर फिल्म है. इसमें लव-ट्रायंगल की कहानी है. बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर और विकी आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. पहले ये फिल्म दिसंबर 2025 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. हालांकि, अब अगले साल तीनों सितारे बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच

कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह

‘लव एंड वॉर’ से पहले इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ‘लव एंड वॉर’ से पहले नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में दिखने वाले हैं. उनके साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल और सनी देओल जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *