
हनुमान अंश फिल्म के सीन
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: बॉलीवुड की डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने तो कमाल ही कर दिया है. इस फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज के 52 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी इसका कलेक्शन शानदार जा रहा है. ये फिल्म 52वें दिन भी अपनी कमाई से चौंकाने में सफल रही है. फिल्म को हालिया रिलीज फिल्मों से भी कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है उल्टा ये फिल्म खुद रीसेंट रिलीज फिल्मों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. कम बजट में शायद ही किसी फिल्म ने इतना बड़ा कमाल किया होगा.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म ने रिलीज के 52वें दिन नेट कलेक्शन के मामले में 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने विदेश से 75 लाख कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 52वें दिन का कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये का हो चुका है.
फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली?
हनुमान अंश फिल्म ने नेट कलेक्शन के आधार पर कुल 307.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के आधार पर 38.50 करोड़ कमाए हैं. इसे अगर मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये का हो चुका है. मतलब कि फिल्म आने वाले वक्त में भी बड़ा धमाल करने की क्षमता रखती है.
ये भी पढ़ें- तीन हिट को ठुकराया और रणबीर कपूर की वजह से चमक गई रणवीर सिंह की किस्मत
सनी देओल का रिकॉर्ड खतर में
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने 464.50 करोड़ रुपये की कमाई दुनियाभर में की थी. अब हनुमान अंश भी तेजी से इस कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. 500 करोड़ कमाने की राह तो अभी दूर है लेकिन ये फिल्म अगले वीकेंड तक बॉर्डर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. फिलहाल फिल्म अपने फ्लो में कमाई करती जा रही है. 2 करोड़ के बजट के मुकाबले फिल्म ने पहले ही अपने बजट का 200 गुना कमा लिया है.



