14 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा! साजिद नाडियाडवाला बना रहे एक्शन फिल्म

14 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा! साजिद नाडियाडवाला बना रहे एक्शन फिल्म

14 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा! साजिद नाडियाडवाला बना रहे एक्शन फिल्म

इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की फिल्म

Emraan Hashmi And Randeep Hooda Movie: इसी साल अगस्त के महीने में इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ लेकर आए, जिसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली. इसके बाद अब वो इसी साल नवंबर में ‘गनमास्टर जी9’ नाम की एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसी बीच खबर है कि इमरान अब एक और फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. खास बात ये है कि नई फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे. दोनों पहले एक साथ साल 2012 में आई फिल्म ‘जन्नत 2’ में एक साथ काम कर चुके हैं.

साजिद नाडियाडवाला एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. ये भी कहा गया कि उन्होंने इमरान हाशमी से मुलाकात की और उन्हें कहानी सुनाई है. साजिद इस फिल्म में बड़े स्टार्स को शामिल कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ने वाले शुरुआती सितारों में एक नाम रणदीप हुड्डा का भी है.

रणदीप हुड्डा और इमरान हाशमी फिल्म का हिस्सा

अभी फिल्म का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया कि इमरान हाशमी और रणदीप दोनों एक साथ इस फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. इससे पहले इमरान की फिल्म ‘जन्नत 2’ में रणदीप ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था. रणदीप और इमरान का किरदार आमने-सामने था. 14 साल बाद एक बार फिर से वैसा ही होता दिख रहा है.

कब तक रिलीज होगी फिल्म?

रिपोर्ट की मानें तो साल 2027 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. मेकर्स का प्लान अगले साल के अंत में ही इस फिल्म को रिलीज करने का है. अभी फिल्म से सिर्फ इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा का नाम ही सामने आया है. देखना होगा कि और कौन-कौन से सितारे इस फिल्म से जुड़ते हैं और कब तक मेकर्स इस पिक्चर का ऑफिशियल ऐलान करते हैं.

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट, 2 Cr तो स्टैंप ड्यूटी चुकाई

इनको जेल में होना चाहिए FAKE AI वीडियो से परेशान सलमान खान, बोले- मेरी भी बनाते हैं

अगर बात इमरान की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की करें तो ये पिक्चर 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है. आदित्य दत्त ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. इसमें इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आने वाले हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *