
समर सिंह का भोजपुरी गाना
Samar Singh Bhojpuri Song: समर सिंह भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार हैं. उनके गाने को फैंस काफी पसंद करते हैं. यूट्यूब पर उनके सॉन्ग को भर-भरकर व्यूज भी मिलते हैं. अचानक से उनके एक पुराने गाने का नाम सुर्खियों में आ गया है. उस गाने का टाइटल है- ‘बलमुवा के बल्लम’. ये गाना इसलिए चर्चा में है, क्योंकि इसने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में 500 मिलियन (50 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है.
समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया. गाने का एक क्लिप शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “बलमुआ के बल्लम ने यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज पार किए! आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया. ऐसे ही अपना प्यार बरसाते रहिए.” सोशल मीडिया पर अब समर सिंह को इसके लिए बधाई मिल रही है.
‘बलमुवा के बल्लम’ गाने के बारे में
‘बलमुवा के बल्लम’ गाने को 30 जून 2024 को यूट्यूब पर टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया था. इस गाने को समर सिंह के साथ नेहा राज ने मिलकर आवाज दी है. नम्रता मल्ला सॉन्ग वीडियो में नजर आई हैं. लिरिक्स लिखे हैं आलोक यादव ने. म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिए हैं और आशीष सत्यार्थी ने इसका डायरेक्शन किया है.
बता दें कि टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर ‘बलमुवा के बल्लम’ अब तक का सबसे पॉपुलर गाना है. इस चैनल पर अब तक किसी भी गाने को इससे ज्यादा व्यूज नहीं मिले हैं. हालांकि, अगर भोजपुरी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गाने की बात करें तो इस मामले में ‘हैलो कौन’ नंबर- 1 है. रितेश पांडे के इस गाने को 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें-
जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगाराशन टास्क में कनिका मान-काजी तौकीर की भिड़ंत
अक्षय खन्ना नहीं, इस बार दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
‘हैलो कौन’ गाना कब आया था?
‘हैलो कौन’ गाने को रितेश पांडे ने साल 2019 में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. इस गाने पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं. रितेश के साथ स्नेह उपाध्याय ने भी इस गाने को आवाज दी थी. ये भोजपुरी का सबसे फेमस गाना है.



