‘लॉकअप’ में साथ लौट रही रितेश देशमुख-फराह खान की जोड़ी, नेटफ्लिक्स ने किया सीजन 2 का ऐलान

‘लॉकअप’ में साथ लौट रही रितेश देशमुख-फराह खान की जोड़ी, नेटफ्लिक्स ने किया सीजन 2 का ऐलान

‘लॉकअप’ में साथ लौट रही रितेश देशमुख-फराह खान की जोड़ी, नेटफ्लिक्स ने किया सीजन 2 का ऐलान

फराह खान-रितेश देशमुख का शो ‘लॉकअप’

Netflix Lock Upp Season 2: ओटीटी की दुनिया में जब किसी शो के अंदर सितारों की असलियत, दबे हुए राज और विवादों की परतें खुलती हैं, तो दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते. पिछले सीजन की जबरदस्त सफलता और सोशल मीडिया पर 500 करोड़ (5 बिलियन) से ज्यादा व्यूज बटोरने के बाद, भारत का सबसे चर्चित रिएलिटी फॉर्मेट ‘लॉकअप: सच या सजा’ अपने अगले धमाकेदार सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया है, जिसका साफ मतलब है कि जेल के भारी-भरकम लोहे के दरवाजे नए कैदियों के लिए बहुत जल्द खुलने वाले हैं.

एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा द्वारा प्रोड्यूस और मलय प्रधान के शो-रन में बनने वाला यह नया सीजन इस बार ड्रामा, आंसुओं और कड़वे सच का ट्रिपल तड़का लगाने वाला है. शो के चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि जेलर की कमान एक बार फिर बॉलीवुड की सबसे हाजिरजवाब और एंटरटेनिंग जोड़ी यानी रितेश देशमुख और फराह खान के हाथों में ही रहने वाली है.

कैदियों का जीना मुहाल करेंगे फराह-रितेश

पिछले सीजन में जहां रितेश के सख्त तेवर और मजाकिया चुटकियों ने कैदियों के पसीने छुड़ा दिए थे, वहीं फराह खान की बेबाक डांट ने बड़े-बड़े सितारों के चेहरे से मुखौटे उतार दिए थे. एकता कपूर ने साफ कर दिया है कि फराह और रितेश की यह ‘डेंजरस जेलर जोड़ी’ नए सीजन में भी अपनी अनप्रिडिक्टेबल एनर्जी से नए कैदियों का जीना मुहाल करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है.

‘सच बोलो या सजा भुगतो’ वाला खौफनाक खेल

मेकर्स का दावा है कि इस शो ने रियलिटी टीवी के तय ढर्रे को पूरी तरह बदलकर रख दिया. यह सिर्फ टास्क और गॉसिप का खेल नहीं था, बल्कि यहां नामचीन हस्तियों को अपनी जिंदगी के उन अंधेरे पन्नों को कबूलना पड़ा जिन पर वे सालों से पर्दा डाले बैठे थे. टूटे रिश्तों से लेकर कानूनी विवादों और गहरे ट्रॉमा तक ‘लॉकअप’ के सीक्रेट्स हफ्तों तक नेशनल डिबेट का हिस्सा बने रहे.

सीजन 2 या सीजन 3?

इस पूरे ऐलान के बीच एक दिलचस्प पेंच भी फंसा हुआ है. नेटफ्लिक्स ने भले ही आधिकारिक प्रेस रिलीज में इसे ‘लॉकअप सीजन 2’ का नाम दिया है, लेकिन रिएलिटी टीवी के जानकार और दर्शक इसे असल में तीसरे सीजन के रूप में देख रहे हैं. इसकी वजह यह है कि शो का पहला और ओरिजिनल सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जिसने ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर तहलका मचाया था. उस पहले सीजन के बाद एक लंबा ब्रेक आया, जिसके बाद इस फॉर्मेट ने नए कलेवर में एंट्री ली और कंगना की जगह फराह खान व रितेश देशमुख बतौर जेलर शो की कमान संभालते दिखे. साथ ही एमएक्स प्लेयर की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म बदलकर नेटफ्लिक्स हो गया.

यह भी पढ़ें-

जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगाराशन टास्क में कनिका मान-काजी तौकीर की भिड़ंत

अक्षय खन्ना नहीं, इस बार दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

चूंकि नेटफ्लिक्स के अपने प्लेटफॉर्म पर यह दूसरा रन है, इसलिए वे इसे ‘सीजन 2’ के तौर पर पेश कर रहे हैं, लेकिन देखा जाए तो यह इस फ्रेंचाइजी का तीसरा सीजन है. बहरहाल, इसे सीजन 2 कहें या सीजन 3, लेकिन इतना तो तय है कि ‘सर्वाइवल ट्रे’ और ‘खर्चा-पानी’ की जंग पहले से कहीं ज्यादा बेरहम होने वाली है. अब देखना यह है कि रितेश और फराह की इस सख्त जेल में कौन-कौन से सितारे अपनी आजादी गिरवी रखकर सलाखों के पीछे आते हैं. फिलहाल शो की रिलीज डेट का ऐलान होना भी बाकी है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *