
अक्षय कुमार की एंट्री का सच?
Hanuman Ansh 2: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर ऐसी फिल्में आती हैं, जो बिना किसी बड़े स्टारकास्ट या भारी-भरकम प्रमोशन के इतिहास रच देती हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लो-बजट फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने. महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी. साथ ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं सिनेमाघरों में अपने सफल 50 दिन पूरे कर लिए हैं. यूं तो इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है. जल्द ही फिल्म का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. पर इन सबके बीच अफवाहों का बाजार गर्म है. हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सीक्वल में एंट्री की खबरें उड़ने लगीं. पर ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने खबरों को गलत बताया है.
दरअसल फिल्म ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार के शामिल होने की अटकलों पर को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बात की है. उन्होंने क्लियर किया कि इस सीक्वल में एक्टर के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है. यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं.
कैसे उड़ी अक्षय की कास्टिंग की खबरें?
यह कन्फ्यूजन तब शुरू हुआ जब अनुप्रिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार को अपना ‘फेवरेट एक्टर’ बताया. हालांकि, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या एक्टर ‘हनुमान अंश 2’ का हिस्सा होंगे? तो उन्होंने कोई क्लियर जवाब नहीं दिया, जिससे उनके कास्ट किए जाने की अटकलें और तेज हो गई थीं. पर अब फाइनली उन्होंने कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा- ”मैंने ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार के बारे में कुछ नहीं कहा है. यह बात गलत है.” वहीं, ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय के शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है.
कहां पहुंचा सीक्वल का काम?
दरअसल Hanuman Ansh को असल में एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) के पहले पार्ट के तौर पर बनाया गया है. वहीं, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने खुद कन्फर्म किया था कि ‘हनुमान अंश 2’ पर पहले से ही काम चल रहा है. मेकर्स कुल दो सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. तीन-पार्ट वाली फ्रेंचाइजी कहानी को आगे बढ़ाएगी.
हालांकि, बिना किसी बड़े स्टार के 2 करोड़ की फिल्म का 400 करोड़ से ज्यादा कमा लेना, यह साबित करता है कि इंडियन सिनेमा में ‘कंटेंट ही असली किंग’ है.



