
महावतार पर अपडेट
Mahavatar: बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए दुनियाभर से 800 करोड़ छापे थे. वहीं, रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया था. अब विकी जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं. जो अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म से उनका जबरदस्त लुक भी सामने आ चुका है. यूं तो विकी कौशल के नए प्रोजेक्ट्स को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ‘महावतार’ में अपने किरदार के लिए विकी कौशल कड़ी मेहनत कर रहे हैं. और अपना तगड़ा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं. इसी बीच अपडेट है कि तारा सुतारिया से फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है.
विकी कौशल की ‘महावतार’ में फीमेल लीड को लेकर कयासों का दौर जारी है. हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए नई और फ्रेश जोड़ी की तलाश में हैं. हाल ही में ‘मिड-डे’ पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि विकी कौशल के अपोजिट तारा सुतारिया को फीमेल लीड में कास्ट करने की चर्चा है. यूं तो इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और हरनाज संधू का नाम भी पिक्चर से जुड़ा था. अब इस रेस में तारा सुतारिया भी शामिल हो गई हैं.
तारा के साथ कहां तक पहुंची बात?
इसी रिपोर्ट से यह जानकारी भी मिली कि ‘महावतार’ के लिए कास्टिंग को लेकर बातचीत कुछ समय से चल रही है. अलग-अलग स्टेज पर कई नामों पर चर्चा हुई है. वहीं, अब इस लिस्ट में तारा का नाम भी सामने आया है. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं जो फिल्म की बड़ी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सके. बताते चलें तारा सुतारिया हाल ही में यश की एक्शन फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आई थीं. जिसमें एक्ट्रेस ने काफी शानदार एक्टिंग की थी. वहीं, उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था.
फिल्म के लिए विकी की बड़ी तैयारी
‘महावतार’ को लेकर चर्चा है कि पिक्चर की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है. दरअसल ‘छावा’ के बाद मैडॉक फिल्म्स के साथ विकी कौशल की दूसरी फिल्म होगी. कुछ वक्त पहले जानकारी मिली थी कि इस लुक में ढलने के लिए विकी कौशल वजन बढ़ाना है. एक्शन सीक्वेंस करने के लिए वो अपनी बॉडी को बेहद मस्कुलर बना रहे हैं.


