Video: भाई सलमान खान का नाम सुनते ही क्यों भड़क गए अरबाज खान?

Video: भाई सलमान खान का नाम सुनते ही क्यों भड़क गए अरबाज खान?

Video: भाई सलमान खान का नाम सुनते ही क्यों भड़क गए अरबाज खान?

अरबाज खान वीडियो

Arbaaz Khan Video: अरबाज खान शुक्रवार 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए. एक्टर ने द वेस्टिन मुंबई, पवई लेक में एक ज्वेलरी ब्रांड के इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत भी की. हालांकि, इस दौरान पैपराजी और रिपोर्टर्स के साथ उनकी बातचीत का एक हिस्सा चर्चा में आ गया है. दरअसल, जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें अरबाज भाई सलमान खान का नाम सुनते भड़कते नजर आए हैं.

जी हां, पहले तो अरबाज आराम से मीडिया के सामने पोज दे रहे थे और उनके सवालों का जवाब भी दे रहे थे. लेकिन जैसे ही एक रिपोर्टर ने सलमान से जुड़ा सवाल किया तो अरबाज गुस्सा हो गए और वहां से चले गए. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: KBC के सेट पर चोट लगने के बाद इवेंट में नजर आए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन भी दिखीं साथ

अरबाज ने क्यों नहीं दिया जवाब

दरअसल, हाल ही में सलमान ने सेलिब्रिटीज की गलत एंगल से तस्वीरें लेने को लेकर पैपराजी की आलोचना की थी. इसी को लेकर एक रिपोर्टर ने अरबाज से सवाल पूछना चाहा. लेकिन अरबाज ने रिपोर्टर को सवाल पूरा करने का मौका नहीं दिया और वहां से जाने लगे. उन्होंने जल्दी से कहा, “एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू,” और वहां से चले गए. इसके बाद अरबाज ने साफ किया कि उन्हें सवाल इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि वह इवेंट से जुड़ा हुआ नहीं था. उन्होंने पीछे मुड़कर मीडिया से पूछा, “ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?”

सलमान खान में पैपराजी पर क्या कहा था?

‘बिग बॉस’ के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों की गलत एंगल से तस्वीरें खींचने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि कुछ फोटोग्राफर्स पीछे से ऐसी तस्वीरें लेते हैं, जिन्हें कई एक्ट्रेस पसंद नहीं करतीं. सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण भी दिया था. सलमान ने कहा था कि जब किसी को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं तो फोटोग्राफर्स को ऐसा नहीं करना चाहिए.

अरबाज खान के बारे में

अरबाज खान को आखिरी बार 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिहू अटैक’ में देखा गया था. सुजाद इकबाल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देव मेनारिया, डेजी शाह, राहुल देव, रजा मुराद, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, डिंपू बरुआ और अमी मिसोब्बाह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *