
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी
Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को पॉपुलर करने में कई सारे स्टार्स शामिल रहे हैं. इसमें काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नाम भी सामने आता है. दोनों ने साथ में भी कई फिल्में की हैं. और एक वक्त तो ऐसा भी था जब दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें थीं. हालांकि खेसारी लाल यादव पहले इस बात से नकार चुके हैं और उन्होंने साफतौर पर ये कहा था कि काजल और वो सिर्फ खास दोस्त हैं. लेकिन अब राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन में काजल राघवानी ने इस रिश्ते की पोल खोल दी है और पुराने दिनों को याद किया है.
उन्होंने मनीष कश्यप से बातचीत के दौरान काजल राघवानी संग अपने रिश्ते पर बात की है और बताया है कि आखिर कैसे दोनों कलाकार एक दूसरे के नजदीक आए और 5 साल रिलेशनशिप में रहे. काजल ने इस दौरान ये भी बताया है कि वे खेसारी को बहुत प्यार करती थीं और उन्हें उनके जैसा प्यार करने वाला कभी नहीं मिलेगा.
काजल राघवानी ने क्या कहा?
राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन के दौरान मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता खेसारीलाल से उन्हें कैसे प्यार हो गया. इस दौरान काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा- ”मैं पहली लड़की नहीं हूं जिसे किसी शादीशुदा से प्यार हुआ है. पहले भी बहुत सारी लड़कियां ऐसी रही हैं जो शादीशुदा मर्दों संग रिलेशनशिप में रही हैं. उस समय ऐसी सिचुएशन आ गई थी कि साथ काम कर रहे थे. अट्रैक्शन हो गया और प्यार हो गया. अब क्या कर सकते हैं. मेरी जैसी प्यार करने वाली उन्हें नहीं मिलेगी. वो मुझे हमेशा याद करेंगे. अभी भी याद करते होंगे.” इसके बाद मनीष ने उनसे पूछा कि क्या खेसारी ने भी कभी उन्हें प्यार किया. इसके जवाब में काजल ने कहा- ”हां, वरना 5 साल कोई साथ में कैसे रह सकता है?”
ये भी पढ़ें- बेकाबू हुई भीड़, कार के शीशे तोड़ेकाजल राघवानी की गाड़ी पर हुआ हमला, एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल
किन फिल्मों में साथ दिखे हैं काजल-खेसारी?
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक मानी जाती है. पर्सनल लाइफ में तो दोनों का रिश्ता था ही लेकिन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 2022 में आई दोनों की फिल्म लिट्टी चोखा को ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा ये दोनों कलाकार बालम जी लव यू, मेहंदी लगा के रखना, संघर्ष, नागदेव, दुल्हन गंगा पार के, मैं सहरा बांध के आऊंगा, मुकद्दर, दीवानापन, प्यार किया तो निभाना और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.



