Film City Fire: मुंबई की फिल्म सिटी में भीषण आग, MTV ‘हसल’ के फिनाले सेट के पास भड़की लपटें, धोनी भी कर रहे थे शूटिंग

Film City Fire: मुंबई की फिल्म सिटी में भीषण आग, MTV ‘हसल’ के फिनाले सेट के पास भड़की लपटें, धोनी भी कर रहे थे शूटिंग

Film City Fire: मुंबई की फिल्म सिटी में भीषण आग, MTV ‘हसल’ के फिनाले सेट के पास भड़की लपटें, धोनी भी कर रहे थे शूटिंग

फिल्म सिटी में आग

मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. फिल्म सिटी परिसर के अंदर स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो के एक हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई. जिस वक्त ये आग भड़की, उस दौरान वहां एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत की कई दिग्गज हस्तियों की शूटिंग चल रही थी. आग की लपटें और आसमान छूता काला धुआं देखते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सेट्स से तुरंत लोगों को बाहर निकाला गया.

टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आग जिस जगह लगी, उसके ठीक पास ही देश के सबसे बड़े रैप रियलिटी शो ‘एमटीवी हसल’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल रही थी. शो के अहम चेहरे और रैप आइकन बादशाह भी फिनाले शूट के लिए सेट पर पहुंच चुके थे. उनके साथ ही शो की जूरी और स्क्वाड बॉसेस रफ्तार, इक्का, डिनो जेम्स, डी एमसी, ईपीआर और रागा की टीम व फाइनलिस्ट्स भी फिनाले की तैयारियों में जुटे थे. अचानक आग भड़कने से वहां मौजूद क्रू और कलाकारों में हड़कंप मच गया.

धोनी भी फिल्म शूटिंग में शूटिंग कर रहे थे

इतना ही नहीं, इस सेट के बगल में ही शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का सेट लगा हुआ है. वहीं, कहा जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने एक बड़े ऐड कमर्शियल की शूटिंग कर रहे थे. आग का धुआं और खतरा बढ़ता देख आसपास के सभी सेट्स में शूटिंग तुरंत रोक दी गई और सुरक्षा घेरा बना दिया गया.

दमकल की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर

हादसे की खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की करीब 4 से 5 गाड़ियां सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने के काम में जुट गईं. स्टूडियो के सुरक्षाकर्मियों और तकनीकी टीम ने मिलकर तत्परता दिखाई और सेट्स को तुरंत खाली कराया. राहत की सबसे बड़ी बात ये रही कि इस भयानक हादसे में किसी भी तरह की जनहानि (Casualty) नहीं हुई है. बादशाह, एमएस धोनी समेत सभी सेलिब्रिटीज, कंटेस्टेंट्स और सैकड़ों क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, आग की चपेट में आने से सेट और शूटिंग से जुड़े महंगे इक्विपमेंट्स को नुकसान पहुंचने की आशंका है. दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद इसके कारणों (संभावित शॉर्ट सर्किट) की विस्तृत जांच करेगा.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *