Niti Taylor On Living Apart From Husband Parikshit Bawa Alliance Show
Niti Taylor: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुए रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं. हालांकि वो फाइनल तक पहुंचने से चूक गईं और पहले ही शो से बाहर हो गई थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि इस शो से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है. उन्होंने कहा, “हर बार जब मैं कोई टास्क पूरा करने की कोशिश कर रही थी, तो मैंने अपने बारें में बुहत कुछ जाना, जिसके बारे में मुझे पहले कभी नहीं पता था. मैंने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी और हर काम में अपना सौ प्रितशत दिया.”
पिछले दिनों नीति टेलर की पति से तलाक की अफवाहें उड़ी थीं. नीति ने इस बारे में भी सफाई दी है. ई-टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने पति से अलग रहने का सच बताया है. वो कहती हैं, “काम की वजह से हम अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन मैं अक्सर दिल्ली आती रहती हूं और वो यहां आते हैं. हमें साथ में ज्यादा टाइम नहीं मिल पता, इसलिए जब भी हम मिलते हैं, मैं उन्हें अपना पूरा समय देना चाहती हूं.”
ये भी पढ़ें: सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारानीति टेलर ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
अब कोई और रिएलिटी शो नहीं करेंगी नीति!
इसके अलावा नीति टेलर से पूछा गया कि क्या वो और रियलिटी शो करना चाहती हैं? इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि ये मेरा आखिरी शो था. इससे मुझे काफी तनाव हुआ है, खासकर जब एक कमरे में बंद हो. मैंने इसे एक बार किया और ये मेरे लिए एक अच्छा एक्सपीरिएंस था.” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे एक्टिंग करना पसंद है. जरूरत पड़ने पर मैं महीने के 30 दिनों में 12-13 घंटे काम कर सकती हूं.
कब हुई थी नीति-परीक्षित बावा की शादी?
नीति और परीक्षित ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी, जिसके चलते शादी में दोनों परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. दोनों की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
नीति टेलर का करियर
नीति टेलर ने बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की.उन्हें असली पहचान ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरीयल से मिली. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘ये है आशिकी’, ‘गुलाम’, ‘लाल इश्क’, ‘इश्कबाज’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे लोकप्रिय सीरियल का हिस्सा बन चुकी हैं.


