
सलमान खान
Ganesh Chaturthi Celebration 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घर से लेकर बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स तक हर जगह बप्पा के स्वागत की धूम देखने को मिल रही है. हर साल की तरह इस साल भी मुकेश अंबानी के घर पर गणपति पूजा रखी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की.इस खास मौके पर सलमान खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. बप्पा की पूजा के लिए पहुंचे सलमान का अंदाज बाकी मौकों से काफी अलग और सादगी भरा नजर आया.
उनके लुक ने फैंस का खास ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. बता दें कि, अंबानी के घर से पहले भाईजान सोहेल खान के घर भी गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में सूरज पांचोली का आया नाम, एक्टर बोले- मैं तो कभी उनसे मिला भी नहीं
सलमान ने किए गणपति के दर्शन
सलमान खान अंबानी परिवार के घर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे. सलमान खान अक्सर अपने अलग-अलग स्टाइल और लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार गणपति पूजा में उनका सिंपल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. भाईजान ने डेनिम जींस और आइस ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी. वहीं, उन्होंने इस बार हेट के बजाए सिर पर रूमाल बांधा हुआ था. पैरों में नॉर्मल चप्पल पहन सलमान ने अपने लुक काफी सिंपल रखा. उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया और फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नजर आए.
ये स्टार्स भी आए नजर
अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की है. इसमें आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची. वहीं, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, रितेश देशमुख-जेनिया डिसूजा, कियारा आणवानी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल, अनील कपूर, जान्हवी कपूर, हरभजन सिंह अपनी पत्नी बर्खा के साथ पहुंचे.



