‘अगले साल काम आएगी’ सोचकर घर में न रखें ये 6 चीजें! सर्दियां आने से पहले तुरंत करें बाहर – items to throw away after summer ends seasonal home decluttering tips 6 things to remove from home cleaning tips tvist

‘अगले साल काम आएगी’ सोचकर घर में न रखें ये 6 चीजें! सर्दियां आने से पहले तुरंत करें बाहर – items to throw away after summer ends seasonal home decluttering tips 6 things to remove from home cleaning tips tvist

गर्मी का मौसम खत्म होते ही सिर्फ कपड़े और मौसम नहीं बदलते, घर में जमा सामान की लिस्ट भी बदलनी चाहिए. गर्मियों में घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें अलग होती है, जबकि सर्दियों में बहुत सी अलग-अलग चीजों की जरूरत होती है. गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप ये सोचकर संभालकर रख देते हैं कि अगले साल काम आएंगी. लेकिन अगले साल तक इनमें से कई चीजें खराब हो जाती हैं या फिर घर में बेवजह जगह घेरती रहती हैं. साफ शब्दों में कहें तो आप अगले साल काम आएंगी सोचकर अपने घर में कबाड़ जमा कर रहे होते हैं. 

अगर आप भी घर को साफ-सुथरा और कम सामान वाला रखना चाहते हैं, तो मौसम बदलने के साथ एक बार कुछ चीजों को बाहर निकाल देना ही सही रहता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों के खत्म होते ही इन 6 चीजों को चेक करके तय करना सही रहता है कि क्या रखना है, क्या डोनेट करना है और क्या सीधे बाहर करना है. चलिए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में.

1. सूख चुके गमले वाले पौधे: गर्मी और तेज धूप की वजह से कई पौधे सूख जाते हैं. अगर पौधा पूरी तरह भूरा हो चुका है, उसके तने सूख चुके हैं या जड़ों से बदबू आ रही है, तो उसे हटाना सही अच्छा रहता है. दरअसल, मौसम बदलने पर पौधे बदलना भी जरूरी हो जाता है. पौधा निकालने के बाद खाली गमलों को धोकर सर्दियों के लिए रखा जा सकता है.

2. चिपचिपे और टूटे-फूटे खिलौने: पूल टॉय, वॉटर गन, फ्लोटर्स और बच्चों के दूसरे खिलौनों को स्टोर करने से पहले जांच लें. टूटे, दरार वाले या गर्मी-पानी से चिपचिपे हो चुके खिलौनों को हटा दें. इन्हें लंबे समय तक रखने से गंदगी और कीड़े-मकौड़ों की समस्या बढ़ सकती है.

3. गैरेज और स्टोर रूम का कबाड़: मौसम बदलते ही गैरेज, स्टोर रूम और शेड में जमा सामान की भी साफ-सफाई करनी जरूरी हैं. जो चीजें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुईं और आगे भी काम आने की उम्मीद नहीं है, उन्हें हटा दें. इससे जगह खाली होगी और जरूरी सामान ढूंढना आसान रहेगा.

4. घिसी चप्पल और पुराना स्विमसूट: फ्लिप-फ्लॉप, चप्पल और स्विमसूट को अगले सीजन के लिए रखने से पहले चेक कर लें. बहुत घिसी चप्पल, फटा या ढीला स्विमसूट इस्तेमाल करने लायक नहीं है. जो चीजें अच्छी हालत में हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं होतीं, उन्हें भी जरूरत के हिसाब से कम किया जा सकता है.

5. हिलने वाली फोल्डिंग कुर्सियां: फोल्डिंग कुर्सियों को स्टोर करने से पहले उनके स्क्रू, सीट और फ्रेम को चेक करना जरूरी है. अगर कुर्सी ठीक से नहीं टिकती, सीट ढीली है या मेटल में जंग लग चुका है, तो उसे हटाना बेहतर है. खराब कुर्सी अगली बार इस्तेमाल के दौरान गिरने का कारण बन सकती है.

6. पुराने चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक केबल: दराज में पड़े पुराने चार्जर, USB केबल और तारों को भी निकाल देना ही समझदारी होता है. जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए और अब किसी काम के नहीं हैं, उन्हें अलग करें. हालांकि, फेंकने से पहले यह जरूर जांच लें कि कोई केबल किसी जरूरी डिवाइस की इकलौती काम करने वाली केबल तो नहीं है.

मौसम बदलते समय ऐसी छोटी-छोटी चीजों की छंटाई करने से घर में काफी जगह बन सकती है. काम का सामान रखें, अच्छी चीजें जरूरतमंदों को दें और खराब इलेक्ट्रॉनिक या दूसरे सामान को सही तरीके से रीसायकल या डिस्पोज करें.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *