
मुंबई पहुंची नुसरत
बॉलीवुड एक्ट्रेसनुसरत भरूचा इस वक्त चर्चा में हैं. एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि उनका बाली में एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद फैंस नुसरत की हेल्थ अपडेट जानना चाहते थे. एक्ट्रेस की टीम से जारी बयान में बताया गया था कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. बाली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, अब नुसरत को एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया है.
नुसरत बाली में वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप पर गई थीं. हादसे के बाद एक्ट्रेस के कई टेस्ट किए गए थे, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि नुसरत की चोट गंभीर है और उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होगी. उनकी टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था की.
ये भी पढ़ें: डिनो मोरिया से EOW ने पूछे कई सवाल, घंटों की पूछताछ के बाद घर जाने की मिली इजाजत
मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा
शुक्रवार शाम नुसरत भरूचा एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंची हैं. सामने आए विजुअल्स में उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया. रिपोर्टों के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें आगे के इलाज और स्पाइन सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया. नुसरत की टीम ने कहा है कि फिलहाल उनकी सेहत और जरूरी चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता है. चोट और प्रस्तावित सर्जरी के चलते आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित हो सकती हैं. टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.
हादसा कैसे हुआ?
फिलहाल नुसरत के हादसे की सटीक परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. उनकी टीम ने भी दुर्घटना के तरीके को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, नुसरत भरूचा हाल में उफ्फ ये सियापा में नजर आई थीं और रिपोर्टों के मुताबिक वह टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं.



