करीना कपूर को जब पसंद नहीं आती सैफ की फिल्म की स्क्रिप्ट, ऐसा होता है पति का रिएक्शन

करीना कपूर को जब पसंद नहीं आती सैफ की फिल्म की स्क्रिप्ट, ऐसा होता है पति का रिएक्शन

करीना कपूर को जब पसंद नहीं आती सैफ की फिल्म की स्क्रिप्ट, ऐसा होता है पति का रिएक्शन

करीना ने खोला राजImage Credit source: Kareenakapoorkhan/Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म दायरा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. 40 की उम्र पार करने के बाद करीना कपूर एक अलग तरह की एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित कर रही हैं. अब वह सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली फिल्मों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि अलग और दमदार कहानियों वाले प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं. करीना के इन फैसलों की तारीफ फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी करते हैं. हालांकि, घर पर उनके काम को लेकर हमेशा इतनी गंभीरता नहीं दिखाई जाती. एक नए इंटरव्यू में करीना ने बताया कि जब वह अपने पति सैफ अली खान को उनकी फिल्मों को लेकर सलाह देती हैं, तो कई बार सैफ उन्हें बहुत हार्डकोर कह देते हैं.

Brut India के साथ बातचीत में करीना से पूछा गया कि उनके परिवार में ऐसा कौन है, जो उन्हें बिना किसी फिल्टर के काम को लेकर अपनी राय देता है, क्योंकि उनके परिवार में कई एक्टर्स हैं. इस पर करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और पति सैफ अली खान का नाम लिया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक-दूसरे से बात करते समय थोड़ा संभलकर रहते हैं, क्योंकि हर कोई अपने काम और फिल्मों को लेकर संवेदनशील होता है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: कागज पर कलम से लिखी कहानी, लैपटॉप-मोबाइल का त्याग, यहां छिपा है हनुमान अंश की बेजोड़ कहानी का राज

कैसा होता है पति सैफ का रिएक्शन

घर पर सैफ के साथ काम को लेकर होने वाली बातचीत के बारे में करीना ने कहा, मुझे लगता है कि सैफ और मैं अलग तरह के एक्टर्स हैं. कई बार मैं कहती हूं, नहीं, मुझे ये स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई. तो वह कहते हैं कि मैं बहुत हार्डकोर हूं. फिर मैं उनसे कहती हूं, जाओ, कर लो. मतलब, हम दोनों अलग तरह के एक्टर्स हैं. इसलिए हम एक-दूसरे के काम में ज्यादा दखल देने से बचते हैं, क्योंकि यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

करीना ने आगे बताया कि एक ही प्रोफेशन में होने की वजह से दोनों के पास एक-दूसरे के काम को लेकर अपनी राय जरूर होती है. उन्होंने कहा कि किसी फिल्म को किस तरह करना चाहिए या किसी चीज को किस तरीके से पेश करना चाहिए, इस पर दोनों की अलग सोच हो सकती है. लेकिन साथ ही एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि एक्टर्स अपने काम को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं.

दायरा को लेकर क्या बोले थे सैफ

करीना ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म Daayra को लेकर सैफ की भी अपनी राय थी. सैफ फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार और को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को अपनी राय दे रहे थे. करीना ने कहा कि सैफ फिल्म के पोस्टर के रंग को लेकर अपनी बात रख रहे थे, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा, सुनो, चुप रहो! तुम मेघना को मैसेज करो.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *