कैटरीना कैफ का उड़ाया मजाक, सलमान खान भड़के, तो अब माफी मांग रहा ये पाकिस्तानी

कैटरीना कैफ का उड़ाया मजाक, सलमान खान भड़के, तो अब माफी मांग रहा ये पाकिस्तानी

कैटरीना कैफ का उड़ाया मजाक, सलमान खान भड़के, तो अब माफी मांग रहा ये पाकिस्तानी

सलमान खान और कैटरीना कैफ

Salman Khan Bigg Boss 20: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी ट्रोल किया गया. पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे एजाज वारिस ने भी कैटरीना मजाक उड़ाया था. हालांकि, जब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में कैटरीना का सपोर्ट किया, तो अब एजाज वारिस ने एक वीडियो जारी कर कैटरीना से माफी मांगी है.

‘बिग बॉस 20’ में 19 सितंबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने फिल्मी सितारों को ट्रोल करने वालों को और पैपराजी, सबको जमकर फटकार लगाई. उसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कैटरीना का भी सपोर्ट किया और कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद सबका वजन बढ़ता है. अभी वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं, जब फिल्मों में लौटेंगी, तो फिर से फिट हो जाएंगी. अब कैटरीना को बॉडी शेम करने वाले पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर एजाज वारिस ने माफी मांगी है.

एजाज वारिस ने जारी किया वीडियो

एजाज वारिस का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो कहते हैं, “मैं सलमान खान का ‘बिग बॉस’ का क्लिप देख रहा था, जिसमें वो मेरा जिक्र कर रहे थे. उनका क्लिप देखने के बाद मुझे भी लगा कि मुझे कैटरीना के बारे में वैसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी. मैं सलमान खान और कैटरीना दोनों का फैन हूं. लेकिन पता नहीं कि किस फ्लो में मैंने रिकॉर्डिंग के दौरान वो बातें कह दी. मेरी बातों से बहुत सारे लोगों के दिल दुखे हैं. अगर मेरी बातों से आपका दिल दुखा है कैटरीना कैफ, तो मैं आप से दिल से माफी मांगता हूं.”

ये भी पढ़ें-

नागालैंड की फिल्म आंग ने TIFF में जीता प्लेटफॉर्म अवॉर्ड, ऑस्कर्स में मारी डायरेक्ट एंट्री

2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग

बॉडी शेमिंग का इरादा नहीं था- एजाज वारिस

एजाज ने आगे कहा, “मैंने वो बातें कैजुअल अंदाज में बोल दी थी. बॉडी शेमिंग का मेरा कोई इरादा नहीं था. अब मुझे लगता है कि मैंने गलत किया, तो सॉरी सलमान खान, सॉरी कैटरीना कैफ, दर्शकों को भी सॉरी. मेरे शब्द आपको बुरे लगे होंगे, लेकिन मेरी नियत बिल्कुल भी बॉडी शेम करने की नहीं थी. तो मैं इसको लेकर सॉरी बोलता हूं. जिसका भी दिल टूटा है, मैं माफी मांगता हूं.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *