गांधी जयंती पर संजय दत्त को आई ‘मुन्नाभाई MBBS’ की याद, शेयर किया मजेदार सीन

गांधी जयंती पर संजय दत्त को आई ‘मुन्नाभाई MBBS’ की याद, शेयर किया मजेदार सीन

गांधी जयंती पर संजय दत्त को आई ‘मुन्नाभाई MBBS’ की याद, शेयर किया मजेदार सीन

संजय दत्त ने शेयर किया सीनImage Credit source: sanjaydutt/Instagram

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसमें से एक है ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’. इस फिल्म के हर सीन और डायलॉग को फैंस आज भी याद करते हैं. वहीं, फिल्म में जहां संजय दत्त और अरशद वारसी का किरदार सभी को पसंद आया था. वहीं, फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार भी आइकॉनिक बन गया. आज यानी गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त ने फिल्म से एक मजेदार सीन को याद किया है.

एक्टर ने फिल्म का एक यादगार सीन शेयर किया, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और उनके आदर्शों को दिखाया गया था. संजय ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके किरदार मुन्नाभाई और अरशद वारसी के किरदार सर्किट के बीच महात्मा गांधी और अहिंसा के सिद्धांत को लेकर बातचीत दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें: कजरा रे का बनेगा 2.0 वर्जन? अभिषेक बच्चन बोले- ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा

संजय दत्त को याद आए गांधी जी

संजय दत्त ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है. उसमें उन्होंने लिखा- ‘कुछ मूल्य कभी पुराने नहीं होते. महात्मा गांधी जी और सत्य, शांति और करुणा के उन आदर्शों को याद कर रहा हूं, जो आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं. गांधी जयंती की शुभकामनाएं.’

वीडियो में मुन्ना सर्किट से 2 अक्टूबर की खासियत पूछता है. सर्किट बताता है कि यह बापू का जन्मदिन है और उनका नाम महात्मा गांधी है. इसके बाद दोनों के बीच गांधी जी के उस विचार को लेकर बातचीत होती है, जिसमें नफरत और हिंसा का जवाब बदले से नहीं, बल्कि शांति से देने की बात कही गई है. मुन्ना खुद को बापू का ‘बहुत बड़ा फैन’ बताता है और याद करता है कि किस तरह गांधी जी ने अपने सिद्धांतों और दृढ़ संकल्प के दम पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. सीन के आखिर में यह बात सामने आती है कि बदलते समय के बावजूद गांधी जी के विचार आज भी लोगों को प्रभावित कर सकते हैं.

संजय दत्त की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त आखिरी बार अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस अहम भूमिकाओं में थे. इसके अलावा एक्टर ‘आखिरी सवाल’ में भी नजर आए थे, जिसे अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया था. पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में उनके साथ नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और समीरा रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में थे. ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *